{"_id":"66c65fb0711c907be9088aa4","slug":"farmers-staged-a-sit-in-protest-at-the-divisional-commissioners-office-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-129804-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
सहारनपुर। एमएसपी पर फसल खरीद गारंटी कानून बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर किसान मजदूर मंच के बैनर तले आठ किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
बुधवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर पूर्वाह्न 11 बजे से किसानों का धरना शुरू हुआ। वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानाें की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता किसान आज भी परेशान है। शुगर मिल न तो समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान करती है और न ही बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज दिलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत निगम के अधिकारी छापा मारकर किसानों को परेशान कर रहे हैं। कई लोगों को बिना कनेक्शन के ही बिजली का बिल भेजे जा रहे हैं।
प्रदर्शन के बाद किसानों ने उपजिलाधिकारी सदर युवराज सिंह को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके सिंघानिया, किसान सेना अराजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पंवार, भाकियू डब्लूएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा व भाकियू हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष साजिद आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
-- -- --
यह हैं प्रमुख मांगे--
-एमएसपी पर बने गारंटी कानून
- किसान आयोग का गठन हो
-आवारा पशुओं के लिए गोशालाओं का प्रबंध हो
-मंडल में प्लाईवुड बोर्ड फैक्ट्री लगाने के लाइसेंस जारी हों
- टयूबवेलों पर मीटर लगाने की योजना वापस हो
-गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए
-- -- --
दो ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी
भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी प्रदीप नंबरदार ने बताया कि धरने से कुछ दूर खड़े दो ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी कर ली गई। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।

यह हैं प्रमुख मांगे