{"_id":"614629c68ebc3e2c206c4b0a","slug":"farmers-staged-a-sit-in-on-the-power-house-saharanpur-news-mrt556825717","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने दिया बिजलीघर पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने दिया बिजलीघर पर धरना
विज्ञापन
मिर्जापुर बिजलीघर पर अफसरों को अपने बीच बैठा धरना देते किसान
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। बिजलीघर पर तैनात जेई पर भ्रष्टाचार व तानाशाही का आरोप लगाकर भारतीय किसान यूनियन ने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने मिर्जापुर बिजलीघर परिसर में हंगामा कर धरना दिया। किसानों ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर अपने बीच बैठाया। किसानों ने जेई को हटाने व बिलों की गड़बड़ी को दूर करने की मांग की।।
शनिवार को सुबह करीब नौ बजे मिर्जापुर बिजली घर पर किसान एकत्र होने शुरू हो गए। भाकियू के मंडल अध्यक्ष जगपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि एक किसान से एफआईआर नहीं कराने के एवज पर जेई ने हजारों रुपये हड़प लिए और फिर उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया। किसान कुछ समय बाद ही धरने पर बैठ गए।
सूचना के बाद दोपहर को एक्सईएन सतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे तो किसानों ने उन्हें भी अपने बीच जमीन पर ही बैठा लिया। किसानों ने बताया टपरी निवासी किसान पहल सिंह व उसकी पत्नी राजेश एक मकान में रह रहे हैं एक मीटर लगा है लेकिन बिजली का बिल दोनों के नाम अलग अलग आया है। जेई विद्युत कनेक्शन की पीडी कराने के बाबत बिल जमा करने के बाद भी पांच हजार रुपये मांग रहा है। किसानों ने एक्सईएन से तुरंत जेई को यहां से हटाने की मांग की है। एक्सईएन सतेंद्र कुमार ने तीन दिन में आरोपी जेई को हटाकर दूसरी जगह भेजने का भरोसा दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। इसमें ठा शेर पाल राणा, सुरेंद्र राणा, अशोक राणा, यशवीर राणा, रिकू राणा, कालू प्रधान, सुमित, काका राणा आदि रहे। उधर जेई का कहना है कि किसानों के सभी आरोप मिथ्या है।