फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers staged a sit-in for not weighing sugarcane on time

समय से गन्ना तौल न होने पर किसानों ने दिया धरना

Tue, 29 Mar 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in for not weighing sugarcane on time
नानौता के टिकरौल में धरना देते किसान - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल द्वारा ग्राम टिकरौल में लगाए गए गन्ना तौल कांटे पर समयानुसार तुलाई नहीं होने के विरोध में किसानों ने तौल केंद्र पर धरना दिया। चीनी मिल सीसीओ द्वारा आश्वासन दिए जाने पर गन्ना किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र के गांव टिकरौल में बने चीनी मिल के तौल सेंटर पर गन्ना तुलाई बाधित होने पर गन्ना किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि गांव में बने तौल सेंटर पर पिछले कुछ दिनों से गन्ना तुलाई प्रतिदिन न होकर कभी दो दिन तो कभी तीन दिन बाद होती है। तौल सेंटर से ढुलाई सही नहीं होने के चलते काफी मात्रा में गन्ना सेंटर पर पड़ा है। किसानों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा गन्ना ढुलाई के लिए पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं की है जिससे तौल प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अपनी समस्याओं को लेकर जब चीनी मिल अधिकारियों से बात की तो कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में गन्ना खड़ा होने के कारण अगली फसल की तैयारी भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने चीनी मिल प्रशासन से तौल सेंटर पर आ रही समस्याओं के निस्तारण की मांग की। वही चीनी मिल सीसीओ धनीराम ने धरना दे रहे गन्ना किसानों को आश्वस्त किया कि उनका इंडेंट प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा तथा तौल सेंटर पर गन्ना ढुलाई को लेकर वाहनों की संख्या बढ़ाई जाने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। चौधरी सुभाष, महेंद्र शर्मा, सतवीर सिंह, जसबीर सिंह, भोपाल सिंह, सुमित चौधरी, गौरव चौधरी, नरेन्द्र कुमार, संजय कुमार, सतबीर सैनी, बबलू आदि किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed