फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer's son got first rank at national level in TES

Saharanpur News: किसान के बेटे ने टीईएस मेें राष्ट्रीय स्तर पर पाई पहली रैंक

Wed, 08 May 2024 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 08 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farmer's son got first rank at national level in TES
गांव मुशकीपुर निवासी नीरज शर्मा
सहारनपुर। गांव मुशकीपुर के किसान रामधन शर्मा के बेटे नीरज शर्मा ने सेना की टेक्निकल एंट्री स्कीम परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर पहली रैंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। इसके अलावा नीरज ने एनडीए में भी 372वीं रैंक प्राप्त की है। यानी नीरज शर्मा के पास सेना में लेफ्टिनेंट बनने के एक साथ दो मौके हैं।
विज्ञापन

नीरज की 12वीं तक की पढ़ाई सती स्मारक इंटर कॉलेज लुकादड़ी से हुई। वह इंजीनियर बनना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने 2023 में जेईई दिया। जेईई में मिली रैंक और 12वीं के परिणाम के आधार पर नीरज ने सेना की टेक्निकल एंट्री स्कीम परीक्षा के लिए आवेदन किया। इसके बाद उनको टेक्निकल एंट्री स्कीम परीक्षा के लिए बुलावा आया। नीरज की परीक्षा 31 जनवरी 2024 को भोपाल में हुई। जिसका परिणाम हाल ही में जारी हुआ है। खास बात यह है कि नीरज ने राष्ट्रीय स्तर पर पहली रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन

नीरज ने बताया कि टेक्निकल एंट्री स्कीम परीक्षा पास करने वालों की तीन साल की इंजीनियरिंग सेना के द्वारा कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग पुणे में होगी, जबकि चौथे साल की पढ़ाई आईएमए देहरादून में होगी। चौथे साल से वेतन मिलना शुरू हो जाता है और पहला पद लेफ्टिनेंट का मिलता है। इसके अलावा उसने एनडीए की परीक्षा में भी 372वीं रैंक प्राप्त की है। इसमें भी उन्हें लेफ्टिनेंट मिलेगा। जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में दोनों के लिए कॉल आने की संभावना है, लेकिन वह एनडीए चुनेंगे। नीरज के पिता रामधन शर्मा किसान हैं, जबकि मां पूनम शर्मा गृहिणी हैं। बड़े भाई अमित शर्मा पहले से सेना में हैं, जो इन दिनों जोधपुर में तैनात हैं। दूसरे नंबर के भाई विनय शर्मा अधिवक्ता हैं। नीरज घर में सबसे छोटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित
नीरज की 12वीं की पढ़ाई सती स्मारक इंटर कॉलेज लुकादड़ी से की है। नीरज की एक साथ दो सफलताओं पर विद्यालय की ओर से उनको सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य शिव कुमार सिंह के अलावा राकेश राणा, कंवरपाल सिंह, नरेश कुमार, साहब सिंह, प्रवेश कुमार, ओमपाल सिंह, दुष्यंत ने नीरज को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed