फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers sitting on hunger strike even in severe cold

Saharanpur News: कड़ाके की ठंड में भी अनशन पर बैठे किसान

Sun, 08 Jan 2023 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on hunger strike even in severe cold
नागल शुगर मिल पर धरने के दौरान अलाव सेंकते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के किसान - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का सातवें दिन भी बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल गेट पर धरना जारी रहा। कड़ाके की ठंड में भी किसान क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा कि मिल प्रबंधन किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले। किसान अपने गन्ने का भुगतान मांग रहा है लेकिन सरकार भी मामले पर विचार नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव में किसानों ने सरकार में शामिल दल की ओर से अनदेखी कर ली तो परिणाम कुछ और होंगे। इसलिए सरकार को मामले में हस्तक्षेप कर किसानों के गन्ने का भुगतान शीघ्र कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक गन्ना भुगतान नहीं मिलता किसान यहां से उठने वाले नहीं है।
विज्ञापन

उधर किसानों ने क्षेत्रीय गांवों का भ्रमण कर 16 जनवरी की महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। बताया कि महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बीएम सिंह भागेदारी करेंगे। धरने पर बैठने वालोें में मुख्य रूप से सागर सैनी, वीरम सैनी, राजेंद्र सिंह, रहतु प्रधान, अजीत सिंह, चौधरी सेठ पाल, अरविंद कुमार, खड़क सिंह, महक सिंह आदि मौजूद रहे। कड़ाके की ठंड के चलते किसानों को अलाव जलानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed