{"_id":"635ac77b1c56fc2ba1219d3c","slug":"farmers-silver-due-to-good-price-of-basmati-saharanpur-news-mrt6111534108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासमती धान के भाव से किसानों की बल्ले-बल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासमती धान के भाव से किसानों की बल्ले-बल्ले
विज्ञापन
मंडी समिति में रखे धान
- फोटो : SAHARANPUR
बासमती के अच्छे दाम मिलने से किसानों की चांदी
सहारनपुर। बासमती धान की सभी प्रजातियों के भाव में इस बार खासा उछाल है। गत वर्ष की तुलना में इस बार पूूसा बासमती- 1509 प्रजाति के धान में 600 रुपये, शरबती के भाव में 500 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी है। जबकि पूसा बासमती -01 प्रजाति के भाव में 450 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है।
जनपद में इस बार करीब 58 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती है। इसमें से 48 हजार हेक्टेयर में बासमती धान की विभिन्न प्रजातियों की खेती हुई है। सरकार सिर्फ धान की सामान्य प्रजातियों की खरीद कराती है। इसके लिए जनपद में 24 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। किसान बासमती धान को मंडियों में या ग्राम व्यापारी को बेचते हैं। इस बार अच्छी मांग के चलते बासमती धान के भाव में गत वर्ष की तुलना में खासा इजाफा हुआ है। गत वर्ष 3200 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाली पूसा-1121 का इस बार भाव 3600 रुपये तक है। पूसा बासमती-01 (मुच्छल) का भाव गत वर्ष 3150 रुपये था, इसका भाव इस बार 3600 रुपये तक पहुंच गया है। पिछले वर्ष बासमती की शरबती प्रजाति का भाव 2150 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। इस प्रजाति का धान इस बार 2650 रुपये तक बिक गया है। गत सीजन में 2800 रुपये तक बिकने वाली पूसा बासमती की 1509 प्रजाति का धान बृहस्पतिवार को 3400 तक बिका। मंडी में बासमती की सभी प्रजातियों के रेट गत वर्ष की तुलना में 400 रुपये से 600 रुपये प्रति क्विंटल अधिक चल रहे हैं।
बढ़िया मांग से बढ़े बासमती के भाव
आढ़ती विवेक गुप्ता और मदन मोहन मित्तल का कहना है कि बासमती धान के भाव में इस बार गत वर्ष की अपेक्षा काफी इजाफा हुआ है। बासमती धान की विभिन्न प्रजातियों के भाव में 400 से 600 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी है। इसका बड़ा कारण बाजार में बासमती धान की अच्छी डिमांड होना है। बासमती चावल की विदेशों में काफी मांग है।
विज्ञापन
पिछले साल की तुलना में इस बार बासमती की सभी प्रजातियों के भाव में खासा इजाफा हुआ है। सबसे अधिक बढ़ोत्तरी पूसा बासमती 1509 के भाव में है। जबकि सबसे कम पूसा बासमती 1121 के रेट में है। मंडी में पूसा 1121 और पूसा-01 की आवक अभी शुरू हुई है।
- जगपाल सैनी, वरिष्ठ मंडी निरीक्षक