फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers shut down the work demanding compensation

मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने खोदाई कार्य बंद कराया

Tue, 07 Jan 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers shut down the work demanding compensation
रामपुर मनिहारान के गांव दीपाखेड़ी में कार्य को बंद कराते किसान। - फोटो : SAHARANPUR
मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने खोदाई कार्य बंद कराया
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गेल इंडिया द्वारा बिछाई गई गैस पाइप लाईन के मुआवजे को लेकर कंपनी और किसानों के बीच चल रहे विवाद के बीच मंगलवार को गांव दीपाखेड़ी में बीपीसीएल द्वारा पाइप लाईन डाले जाने को लेकर की जा रही खोदाई को किसानों ने बंद करा दिया। किसानों का कहना था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वह कार्य नहीं होने देंगे।

गांव दीपा खेड़ी में गेल इंडिया पाइप लाईन के सब स्टेशन पर पाइप लाईन डाले जाने को लेकर बीपीसीएल द्वारा खोदाई कार्य किया जा रहा था। इसी बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान संघ के अध्यक्ष पंकज त्यागी के नेतृत्व में सब स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने चल रहे कार्य को बंद करा दिया। पंकज त्यागी ने कहा कि करीब 17 गांव में गेल इंडिया कंपनी द्वारा डाली गई पाईप लाईन के बाद मिट्टी का समतली करण नहीं किया गया है। इसका 50 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। कंपनी द्वारा किसानों की खतौनी में दर्ज अपने नाम को हटाया जाए। इस बीच मौके पर पहुंचे बीपीसीएल अधिकारी वारका सिंघवाल के समक्ष किसानों ने अपनी मांग को रखा। सिंघवाल ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह गेल इंडिया के अधिकारियों से मिलकर उनकी मांगों का निस्तारण कराएंगे। इस दौरान सोनू, राज सिंह, प्रवीण, यामीन, शीशपाल, पलटू राम, महक सिंह, ओमबीर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed