{"_id":"65a3b07bce7333e5da034944","slug":"farmers-should-sow-new-sugarcane-species-in-place-of-co-0238-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-16499-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सीओ-0238 के स्थान पर नई गन्ना प्रजातियों की बुवाई करें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सीओ-0238 के स्थान पर नई गन्ना प्रजातियों की बुवाई करें किसान
Sun, 14 Jan 2024 03:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:29 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि बसंतकालीन बुवाई में किसान सीओ-0238 के स्थान पर गन्ने की नई और उन्नतशील प्रजातियों की ही बुवाई करें। कहा कि गन्ना प्रजाति सीओ- 0238 रेडरॉट सहित अन्य बिमारियों की चपेट में है।
शनिवार को टोडरपुर चीनी मिल के सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सीओ-0238 गन्ना प्रजाति के रोगग्रस्त होने से इसकी उत्पादकता प्रभावित हो रही है। इसलिए इस गन्ना प्रजाति के स्थान पर नई प्रजातियों की बुवाई कराई जाए। बीज के लिए सभी गन्ना विकास परिषद क्षेत्रों में अन्य उत्तम गन्ना प्रजातियों के प्लाट आरक्षित किए जाएं। इनमें आधार पौधशाला, प्राथमिक पौधशाला के अलावा क्षेत्र प्रदर्शन के खेत और चीनी मिलों के फार्म पर तैयार स्वीकृत प्रजातियों के गन्ने को शामिल किया जाए।
उन्होंने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों को निर्देश दिए कि गन्ना प्रजाति बदलाव का कार्यक्रम तैयार किया जाए। साथ ही गन्ना विकास निरीक्षकों और चीनी मिलों के गन्ना सर्वेयर के स्तर पर लक्ष्य निर्धारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि बसंतकालीन गन्ना वुवाई के लिए किसानों को नई गन्ना प्रजातियों सीओ- 13235, सीओ- 0118 कोलख - 14201, सीओ- 98014 की बुवाई के लिए जागरूक किया जाए। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना सुपरवाइजर, चीनी मिल के अधिकारी आदि मौजूद रहे।