{"_id":"659ef238ca382ab33a0dc0a4","slug":"farmers-should-sow-best-quality-sugarcane-instead-of-0238-mishra-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-3349-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"0238 की बजाए उत्तम प्रजाति के गन्ना की बुवाई करें किसान : मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
0238 की बजाए उत्तम प्रजाति के गन्ना की बुवाई करें किसान : मिश्र
विज्ञापन
देवबंद। त्रिवेणी चीनी मिल के यूनिट हेड पुष्कर मिश्र ने बताया कि गन्ना प्रजाति 0238 लाल सडन रोग (रेड रॉट) से ग्रसित हो चुकी है। इसलिए किसान इस प्रजाति की बजाए गन्ना वैज्ञानिकों द्वारा बताई जा रही उत्तम प्रजाति के गन्ने की बुवाई करें।
यूनिट हेड ने जारी बयान में बताया कि लाल सड़न रोग 0238 गन्ना प्रजाति में तेजी से फैल रहा है। इसकी बुवाई करने से किसान और चीनी मिल दोनों को नुकसान है। अत: किसान उक्त प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने से बचे। उन्होंने बताया कि गत वर्षो की भांति इस पेराई सत्र में भी चीनी मिल द्वारा आठ के अंतराल पर गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को 1 जनवरी तक खरीदे गए समस्त गन्ना मूल्य का भुगतान 25 करोड़ 66 लाख रुपये संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया गया है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपना बेसिक कोटा बढ़ाने के लिए चीनी मिल को ही गन्ना आपूर्ति करें।