फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers should not sell their lands adjacent to the roads: Tikait

सड़कों से लगी अपनी जमीनों को न बेचें किसान : टिकैत

Sat, 08 Apr 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 08 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers should not sell their lands adjacent to the roads: Tikait
स्वं चौ चरण सिंह की समा​धि पर पुष्पाजंलि अर्पित करते चौ राकेश टिकैत
बिहारीगढ़(सहारनपुर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की सड़क से लगी जमीनों पर पूंजीपतियों की नजरें हैं। किसान अपनी जमीनों को कतई न बेचें उन पर खुद कोई काम कर लें अन्यथा एक दिन उन्हें पूंजीपतियों के यहां मजदूरी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


मनोहरपुर में भाकियू के ब्लाॅक अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि जमीन पर केवल किसान का ही अधिकार है। जिसका सरकार भी जबरन अधिग्रहण नहीं कर सकती है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि किसान खेती छोड़कर मजदूरी करें तभी तो किसानों के गन्ने का भुगतान एक एक वर्ष के बाद किया जाता है। उन्होंने किसानों से कहा कि जब तक वह एकजुट होकर एमएसपी गारंटी कानून व अपनी जमीनें बचाने के लिए संघर्ष नहीं करेंगे तब तक वह खुशहाल नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले किसान अपने खेतों में मोटे अनाज पैदा करके स्वस्थ रहता था। आज सरकारें पाम आयल लेकर आ गईं, जिसे खाने से आम आदमी के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जबकि पूर्व में किसान अपने खेतों में सरसों पैदा कर उसके तेल का इस्तेमाल करता था जिससे वह स्वस्थ रहता था। उन्होंने एमएसपी गारंटी कानून के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लऍक अध्यक्ष उगेश कांबोज, देवेंद्र कांबोज, युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, मंडल उपाध्यक्ष डाॅ. राजबीर कांबोज, युवा तहसील अध्यक्ष सोविंद्र कांबोज, दिलशाद, विवेक कांबोज, राजकुमार, अमित धीमान, जिले सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed