{"_id":"631e2b82edaf764d8e0109b8","slug":"farmers-should-master-the-branding-and-packaging-of-products-saharanpur-news-mrt6048551145","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग में महारथ हासिल करें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग में महारथ हासिल करें किसान
विज्ञापन
मुजफ्फराबाद की किसान महापंचायत में एकजुटता का प्रदर्शन करते किसान नेता
- फोटो : SAHARANPUR
उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग में महारथ हासिल करें किसान
सहारनपुर, छुटमलपुर। भाकियू (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों को आर्थिक तरक्की के लिए प्रकृति आधारित खेती का रुख करना होगा। अपने उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग में महारत हासिल करनी होगी। सरकार से अपना हक पाने और भ्रष्टाचार पर चोट के लिए संगठित होना होगा।
चौ. धर्मेंद्र मलिक रविवार को मुजफ्फराबाद के वैदिक इंटर कॉलेज में जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी के संयोजन में आहूत किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार से मांग है कि मंडियों में किसानों को अपने उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग की सुविधा मिले। वहां राइस मिल लगाई जाएं ताकि धान का मूल्य कम मिल रहा हो तो किसान उसका चावल निकलवा कर उसे ऊंचे दामों पर बेच सके। इसी तर्ज पर जिले में प्लाइवुड इंडस्ट्री लगाई जाए ताकि किसानों को पापुलर का भाव अच्छा मिल सके। जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने टोडरपुर और बिडवी चीनी मिलों को चलवाने की मांग उठाई।
युवा प्रदेश अध्यक्ष चौ. दिगंबर सिंह ने कहा कि पैसे लेकर पद बांटने वाले किसान की लड़ाई को नहीं लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाकियू अराजनैतिक बाबा टिकैत के सिद्धांतों को लेकर किसानों की लड़ाई को लड़ रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. जगपाल सिंह ने कहा कि भाकियू अराजनैतिक ही मूल संगठन है जो बाबा टिकैत की नीतियों पर चल रहा है। अध्यक्षता हुकम सिंह सैनी ने और संचालन चौ. हाशिम ने किया।
विज्ञापन
पंचायत को जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, युवा जिलाध्यक्ष पुनीत चौधरी, रविंद्र चौधरी, महिपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सतीश चौधरी एवं शेरपाल राणा ने भी संबोधित किया। चौ. ताहिर, विजयपाल सिंह राणा, डीसीडीएफ के डायरेक्टर राजेश राणा, डॉ. चंद्रपाल सैनी, हाजी मुकर्रम, मुर्तजापुर के प्रधान रवि सैनी, गुरदीप चौधरी, प्रधान राजु राणा, अताउर्रहमान, नेमचंद, कुशलपाल आर्य, जिला पंचायत सदस्य राव मुकर्रम, डॉ. मेघराज सिंह, डॉ. धर्मेंद्र राणा, मुकेश प्रधान, विजयपाल कांबोज आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

किसान महापंचायत को संबोधित करते भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

चौ धर्मेंद्र मलिक को पगड़ी पहनाते जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी- फोटो : SAHARANPUR

भाकियू अराजनैतिक की पंचायत में पहुंचे किसान- फोटो : SAHARANPUR