फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers raised demand for setting up plywood factory in Chilkana area

Saharanpur News: किसानों ने उठाई चिलकाना क्षेत्र में प्लाईवुड फैक्टरी लगाने की मांग

Mon, 05 Feb 2024 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 05 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised demand for setting up plywood factory in Chilkana area
चिलकाना क्षेत्र के एक खेत में खड़े पापुलर के पेड़। संवाद
चिलकाना। चिलकाना क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने चिलकाना कलसिया मार्ग पर प्लाईवुड फैक्टरी लगवाने की मांग की है। क्षेत्र में पॉपुलर काफी मात्रा में पैदा किया जा रहा है, जो हरियाणा में सस्ते दामों में जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कांबोज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि जनपद सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र के गांव बड़गांव, फिरोजाबाद, मलकपुर, गुमटी, डिंडोली, खेड़ा मवात, बहादरा, दानतपुर, दौलतपुर, बुड्ढाखेड़ा, पैरागपुर, दास्सामजरा आदि में किसान पॉपुलर पेड का उत्पादन काफी मात्रा में कर रहे हैं। क्षेत्र से प्रतिदिन पापुलर की लकड़ी की सौ से ज्यादा ट्रैक्टर ट्राॅली हरियाणा के यमुनानगर में जा रही हैं। यमुनानगर में पॉपुलर से प्लाई बनाने की फैक्ट्रियां बहुतायत संख्या में हैं। यहां से जाने वाले पॉपुलर को इन फैक्टरी में कम रेट में खरीदा जाता है। पॉपुलर को इतनी दूर ले जाने में भी किसानों के समय तथा धन का अपव्यय होता है। पत्र में डिंडोली की प्रधान अनीता, बड़गांव की प्रधान सुमन, भाजपा के जिला मंत्री सोहन मुखिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, भाजपा नेता जायर हुसैन चांद, पटनी के पूर्व प्रधान तेजपाल सैनी, रविंद्र तोगड़िया, कालूराम, पंकज सैनी, नरेश शर्मा, रोशन लाल ने कलसिया से साइफन तक आने वाली सड़क के किनारे प्लाईवुड की फैक्ट्रियां लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


नकुड विधायक मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार अनेक स्थानों पर प्लाई फैक्टरी लगाने की योजना पर काम कर रही है। यदि कोई व्यापारी चिलकाना क्षेत्र में प्लाई फैक्टरी लगाना चाहता है, तो उसे लाइसेंस दिलवा कर हर संभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed