{"_id":"69f1078ff52d09454701e3bc","slug":"farmers-outraged-over-filling-of-seasonal-stream-in-ballu-create-ruckus-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-174319-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाल्लू में बरसाती नाला पाटने पर भड़के किसान, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाल्लू में बरसाती नाला पाटने पर भड़के किसान, किया हंगामा
Wed, 29 Apr 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
तीतरों। ग्राम बाल्लू से कलसी के बीच बने बरसाती नाले को एक ग्रामीण द्वारा मिट्टी डालकर समतल करने से नाराज किसानों ने मौके पर पहुंचकर विरोध करते हुए हंगामा किया। इससे तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने राजस्व टीम द्वारा पैमाइश करा समस्या का हल कराने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।
गांव के किसानों तेजपाल सिंह, रोबिन सिंह, नेत्रपाल सैनी, अनिल सैनी, वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सैनी, नरेश सैनी, अनुज सैनी, अमित कोरी, सचिन कुमार आदि का कहना है कि ग्राम बाल्लू व कलसी के खेतों के बीच से होकर गुजर रहे करीब 50 साल पुराने बरसाती नाले को कलसी के किसान ने जबरन कब्जा करने की नीयत से मिट्टी भराव करके पाट दिया है। इससे अब गांव की आधी आबादी का पानी व उनके खेतों से बरसात का पानी निकलने में मुश्किल हो जाएगी।
ग्राम प्रधान राजेश सैनी ने कलसी की प्रधान अंजली देवी के पति विकुल चौधरी सहित अन्य लोगों को बुलाकर उनके गांव के किसान की हरकत से अवगत कराया। तनाव को देखते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी। किसानों के बीच पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने जाकर अपना पक्ष रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। इसके बाद किसान लौट गए।
विज्ञापन
आरोपी किसान राजबीर सिंह का कहना है कि वह अपनी जमीन की पैमाइश के लिए लंबे समय से तहसील के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। परेशान होकर ही उसने नाले में भराव किया है, ताकि प्रशासन का ध्यान इस ओर हो सके। उधर राजस्व निरीक्षक पदम सिंह ने बताया कि वे फिलहाल तीन दिन के प्रशिक्षण पर है। जल्द ही राजस्व विभाग की टीम गठित कर नाले को खुलवाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रधान और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक
प्रधान राजेश सैनी द्वारा आरोपी किसान को थाने ले जाने की मांग करने पर उनकी पीआरवी पर तैनात एक पुलिसकर्मी के साथ नोकझोंक हो गई। पुलिसकर्मी का कहना था कि किसान ने कत्ल नहीं किया है जो उसे गिरफ्तार किया जाए। इस पर प्रधान ने कहा सिपाही का रवैया गलत है। विवाद उस समय और बढ़ गया जब पुलिसकर्मी ने प्रधान की वीडियो बनाने का प्रयास किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।