फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers' orchards in danger due to lifting of soil up to 25 feet deep

Saharanpur News: 25 फीट गहराई तक मिट्टी उठाने से किसानों के बाग पर खतरा मंडराया

Thu, 11 Jan 2024 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers' orchards in danger due to lifting of soil up to 25 feet deep
छुटमलपुर। एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगी हाईवे कंपनी के ठेकेदार 20 से 25 फीट गहराई तक मिट्टी उठा रहे हैं। बाग गिरने की आशंका से त्रस्त प्रभावित किसानों ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को प्रार्थनापत्र देकर निर्धारित मानकों तक ही मिट्टी खनन होने देने की मांग की है।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद ब्लाॅक की ग्राम पंचायत शेरपुर खानाजादपुर के मजरे चाणचक निवासी प्रेम सिंह, सेवाराम, अमर सिंह आदि किसानों ने एडीएफ एफ डाॅ. रजनीश मिश्र को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनके पड़ोसी ने अपने खेत की मिट्टी हाईवे कंपनी के ठेकेदार को बेच दी है। ठेकेदार खेत से 25 फीट गहराई तक मिट्टी का खनन कर रहा है। इससे उनके आम के बाग के पेड़ों को आगामी बरसात के मौसम में गिरने का खतरा पैदा हो गया है। भविष्य में मिट्टी कटाव होने से खेत भी ढह जाएंगे। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसी किसान भी लड़ाई झगड़े पर उतारु हैं। एडीएम एफ ने एसडीएम बेहट को मामले में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। इसके बाद हलका लेखपाल मनोज गुप्ता ने मौके पर पहुंच वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वे अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन

उधर, गांव के जोगेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, प्रमोद कुमार, नरेश कांबोज आदि किसानों का कहना है यदि लेखपाल द्वारा मना किए जाने के बावजूद मिट्टी खनन बंद नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि बिना अनुमति के निर्धारित मानकों से अधिक मिट्टी उठाई जाती है तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed