{"_id":"6962a088c94b12b05208b328","slug":"farmers-locked-the-administrative-building-and-guest-house-of-the-mill-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-166953-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किसानों ने मिल के प्रशासनिक भवन, गेस्ट हाउस पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किसानों ने मिल के प्रशासनिक भवन, गेस्ट हाउस पर जड़ा ताला
Sun, 11 Jan 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम। शाकंभरी शुगर मिल टोडरपुर पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर पिछले तीन महीने से ज्यादा समय से धरना दे रहे किसानों ने शनिवार को मिल के प्रशासनिक भवन व गेस्ट हाउस पर ताला जड़ दिया।
किसानों ने आरोप लगाया कि मिल के अंदर कुछ बाहरी तत्व राणा ग्रुप के अधिकारी व कर्मचारी बताकर कब्जा करने की फिराक में हैं। किसानों ने उन्हें बाहर कर दिया और मिल की जिम्मेदारी पुरानी सिक्योरिटी को सौंप दी।
धरने पर मौजूद किसानों में शामिल भाकियू अंबावत के जिलाध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा, भाकियू टिकैत के तहसील उपाध्यक्ष हाजी मुकर्रम, भारतीय किसान संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष सतीश शर्मा आदि ने बताया कि मिल में पिछले कुछ दिनों से कुछ बाहरी लोगों की संख्या बढ़ रही थी। यह लोग अपने आप को राणा ग्रुप से जुड़ा होने की बात कहकर मिल पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार को सभी को मिल से बाहर कर दिया गया और मिल की जिम्मेदारी पुरानी सिक्योरिटी को सौंप दी गई। उन्होंने बताया, कि मिल के प्रशासनिक भवन व गेस्ट हाउस पर ताला लगा दिया गया है। उन्होंने कहा, कि जब उनका बकाया भुगतान नहीं हो जाता मिल पर किसी भी ग्रुप का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
इस दौरान भोपाल सिंह काम्बोज, देवराज काम्बोज, श्याम सिंह, बुद्ध सिंह काम्बोज, चौधरी मुबारिक, अहसान, नरेश सैनी, सतपाल कश्यप, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।