फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers left to meet the Sugarcane Minister in Lucknow

Saharanpur News: लखनऊ में गन्ना मंत्री से मिलने रवाना हुए किसान

Wed, 06 Nov 2024 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers left to meet the Sugarcane Minister in Lucknow
चिलकाना। शाकंभरी चीनी मिल टोडरपुर द्वारा पिछले सत्र का गन्ना भुगतान नहीं किए जाने से परेशान किसान लखनऊ में गन्ना मंत्री से मिलने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

गांव अहाड़ी, अब्दुल्लापुर, कालू माजरा के किसानों ने सोमवार को गांव में गन्ने की होली जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। किसानों ने कहा जब तक चीनी मिल पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान नहीं करेगी, तब तक वह अपना गन्ना चीनी मिल को नहीं देंगे। मंगलवार शाम को गन्ना सहकारी समिति सरसावा के उपसभापति आशु सैनी, भाजपा चिलकाना मंडल के महामंत्री पंकज कुमार सैनी, नीशु सैनी, सत्येंद्र कुमार आदि किसान लखनऊ के लिए रवाना हो गए। पंकज सैनी ने बताया कि वह नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के नेतृत्व में गन्ना मंत्री से मिलेंगे, टोडरपुर चीनी मिल द्वारा भुगतान न किए जाने की समस्या को उनके सामने रखेंगे। यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह इस सत्र में अपना गन्ना किसी भी दशा में टोडरपुर चीनी मिल को नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed