फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers left for Ghazipur border amid sloganeering

नारेबाजी के बीच गाजीपुर बॉर्डर रवाना हुए किसान

Sat, 29 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers left for Ghazipur border amid sloganeering
नागल/छुटमलपुर (सहारनपुर)। तीन कृषि कानूनों की वापसी एवं एमएसपी पर गारंटी की मांग को लेकर किसानों द्वारा गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने में शामिल होने के लिए नागल और छुटमलपुर क्षेत्रों से सौ से ज्यादा किसानों का जत्था शनिवार की सुबह रवाना हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार ने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है। एमएसपी पर फसलों की खरीद करने की बात करने वाली सरकार का चेहरा सामने आ चुका है। किसानों की गेहूं की फसल उनके घरों में रखी है। सरकारी क्रय केंद्रों पर धीमी गति से अनाज खरीदा जा रहा है। इसके चलते किसान परेशान हैं। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते, किसान किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेगा। सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा ना ले। उन्होंने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को किसानों की ताकत का अहसास होगा। युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज ने कहा कि सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों के हितों का सौदा कर रही है जिसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। किसान अपनी खेती किसानी बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर रवाना होने वाले किसानों में मुख्य रूप से अमित मुखिया, जिला प्रवक्ता रघुवीर सिंह, जिले सिंह, जितेंद्र सिंह, भगत सिंह ,नदीम अहमद, सुमित चंदेना, मनीष आमकी, मूसा प्रधान, अशोक कुमार, गुड्डू खेड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed