फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers gathered at the committee for fertilizer, pushing and shoving ensued.

Saharanpur News: समिति पर खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, मची धक्का-मुक्की

Tue, 11 Nov 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers gathered at the committee for fertilizer, pushing and shoving ensued.
खेड़ा अफगान। बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति पर सोमवार को खाद वितरण के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डीएपी खाद लेने पहुंचे किसानों की भारी भीड़ के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। भीड़ बढ़ने से व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को खेड़ा अफगान सहकारी समिति में सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लगी थी। किसानों के अनुसार दो सप्ताह बाद समिति पर डीएपी खाद पहुंची थी, जिसके कारण किसानों में खाद लेने की होड़ मच गई। किसानों को सूचना मिली थी कि समिति पर लगभग 300 बोरे खाद आए हैं। ऐसे में सुबह छह बजे से ही किसान समिति पहुंचकर लाइन में लग गए। भीड़ बढ़ने से जब काफी देर तक वितरण सुचारु रूप से नहीं हो पाया तो समिति कर्मचारियों ने पुलिस की मदद ली। पुलिस की मौजूदगी में लाइन लगवाकर किसानों को खाद वितरण शुरू कराया गया। सहपाल सैनी, तेजपाल, रकम सिंह, विकास, जयपाल और दिनेश ने बताया कि सीमित मात्रा में खाद आने से किसानों में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन

उधर, समिति के एमडी पहल सिंह का कहना है की समिति में 300 बोरे डीएपी के आए थे। गेहूं बुवाई के समय डीएपी की मांग बढ़ रही है। प्रत्येक किसान को पुलिस की मौजूदगी में एक बोरा डीएपी का वितरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed