फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Farmers formed struggle committee in Mahapanchayat

यूपी: महापंचायत में किसानों ने किया संघर्ष समिति का गठन, ये हैं मुख्य मांगें

Sun, 08 Aug 2021 03:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 08 Aug 2021 03:19 AM IST
सार

महापंचायत में भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरन सिंह ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों ने किसानों को कुछ भी जानकारी नहीं दी है। इस मार्ग में कुछ किसानों की जमीन दोनों ओर चली गई है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Farmers formed struggle committee in Mahapanchayat
किसानों ने की महापंचायत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहीत की जा रही जमीन में समान मुआवजा, सिंचाई नाली व सर्विस रोड बनवाने की मांग को लेकर सहारनपुर में अंबेहटा चांद में किसानों की महापंचायत हुई। पंचायत में किसानों ने संघर्ष समिति का गठन किया। समिति के सदस्य 12 अगस्त को जिलाधिकारी व कमिश्नर से मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन


दिल्ली देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे में बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के किसानों की जमीन अधिग्रहीत की जानी है। अकेले सहारनपुर के 24 गांवों के सैकड़ों किसानों की जमीन इस एक्सप्रेस-वे में अधिग्रहीत होनी है। किसानों को अभी तक मुआवजे की धनराशि नहीं बताई। न ही सड़क के दूसरी ओर बची जमीन के लिए अंडरपास की कोई सूचना दी। अपनी इन समस्याओं को लेकर शनिवार को अंबेहटा चांद में किसानों ने महापंचायत की।
विज्ञापन


महापंचायत में भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरन सिंह ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों ने किसानों को कुछ भी जानकारी नहीं दी है। इस मार्ग में कुछ किसानों की जमीन दोनों ओर चली गई है। वहीं दूसरी ओर जाने वाली जमीन की सिंचाई के लिए नाली व अंडर पास देने जरूरी हैं। साथ ही एक्सप्रेस-वे के बराबर में सर्विस रोड देना जरूरी है। एक्सप्रेस-वे के अधिकारी मानक के अनुरूप बागपत से लेकर सहारनपुर तक एक समान मुआवजा तय करे। बागपत से आए अन्नू मलिक ने कहा कि किसान एक होकर अपनी मांग मजबूती के साथ रखें। विदेश मलिक ने कहा कि एक्सप्रेस -वे के कर्मचारी डीपीआर सभी किसानों को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना भुगतान को लेकर भी 16 अगस्त से गांगनौली चीनी मिल पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया। किसानों ने कहा कि चालू पेराई सत्र का मात्र 10 दिसंबर तक गन्ना भुगतान किया। इससे किसान अपना दैनिक खर्च नहीं चला पा रहे हैं। ठा. बीरसिंह, युद्ध वीर मलिक, कृष्ण कुमार, आशीष पुंडीर, हर नरेंद्र सिंह, सतीश भगत, कुशल पाल फौजी आदि रहे। अध्यक्षता प्रमुख राज कुमार ने की। संचालन कृष्ण कुमार ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed