{"_id":"6a5937e8a6acc8ec3208371f","slug":"farmers-create-ruckus-over-release-of-dirty-water-from-meat-factory-in-hindon-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-179702-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हिंडन में मीट फैक्टरी का गंदा पानी छोड़ने पर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हिंडन में मीट फैक्टरी का गंदा पानी छोड़ने पर किसानों ने किया हंगामा
Fri, 17 Jul 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी। हरोड़ा स्थित एक मीट फैक्टरी पर हिंडन नदी में गंदा पानी छोड़ने और खेतों के रास्ते को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर ने संबंधित विभागों की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर जांच के आदेश दिए।
बृहस्पतिवार को गागलहेड़ी क्षेत्र के कई किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर हिंडन नदी के किनारे स्थित अपने खेतों से चारा और घास लेने जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि हरोड़ा स्थित मीट फैक्टरी की ओर से निकलने वाले गंदे पानी से किसानों के आने-जाने का कच्चा रास्ता कट गया है। रास्ता टूट जाने से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालना मुश्किल हो गया और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलटने से बाल-बाल बची। इससे किसानों में भारी नाराजगी फैल गई और उन्होंने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया।
किसानों के विरोध के बाद फैक्टरी प्रबंधन ने तत्काल जेसीबी मंगवाकर रास्ते में रेत और मिट्टी डलवाई, जिससे क्षतिग्रस्त मार्ग को अस्थायी रूप से ठीक कराया गया। इसके बाद गंदे पानी का बहाव भी रोका गया। किसानों का आरोप है कि कुछ समय तक फैक्टरी का दूषित पानी लगातार हिंडन नदी में बहता रहा, जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो इसका असर किसानों की फसलों, पशुओं और आसपास के पर्यावरण पर भी पड़ सकता है। किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यदि प्रदूषण फैलाने या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।