फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers can be deprived of slips if declaration form is not filled

Saharanpur News: घोषणा पत्र नहीं भरा तो पर्चियों से वंचित रह सकते हैं किसान

Sun, 11 Jun 2023 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers can be deprived of slips if declaration form is not filled
- जनपद में चल रहा गन्ना सर्वेक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शासन ने गन्ना किसानों के लिए ऑनलाइन घोषणा पत्र भरना अनिवार्य कर दिया है। इसके बावजूद कुछ किसान घोषणा पत्र भरने में कोताही बरत रहे हैं। घोषणा पत्र नहीं भरने वाले किसानों को शुगर मिल में गन्ना सप्लाई के लिए जारी होेने वाली पर्चियों से वंचित रहना पड़ सकता है। जनपद में 162600 गन्ना आपूर्तिकर्ता किसान हैं।
जनपद में गन्ना सर्वेक्षण का कार्य तेजी पर है। इसी सर्वे के आधार पर गन्ना विकास समितियां न सिर्फ किसानों के सट्टे का निर्धारण करती हैं, बल्कि मिलों में सप्लाई के लिए पर्चियां भी जारी करती हैं। लेकिन सरकार ने गन्ना सर्वे के साथ ही किसानों के लिए घोषणा पत्र भरना भी अनिवार्य कर दिया है। इसमें किसान को अपनी जमीन, गन्ना क्षेत्रफल, आधार कार्ड और बैंक खाता संख्या आदि को ऑनलाइन भरना होगा। जिससे पेराई सत्र शुरू होने के बाद किसान को पर्चियों संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पडे़।
विज्ञापन


जीपीएस से हो रहा सर्वे

गन्ना सर्वे को सही करने के लिए जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) का सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए जीपीएस को खेत के पूर्व दिशा से शुरू कर चारों भुजाओं पर घुमाया जाता है। इससे खेत का पूरा क्षेत्रफल निकल जाता है। किसान के खेत का यह रकबा सीधे ऑनलाइन इंटरप्राइजेज रिस्पांस प्रोग्राम (ईआरपी) पर दर्ज हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी किसान ऑनलाइन घोषणा पत्र अवश्य भर दें। इसमें किसानों को अपनी जमीन, गन्ने का रकबा, आधार कार्ड और बैंक खाता संख्या भरनी होगी। घोषणा पत्र भरने में कोताही बरतने वाले किसान गन्ना पर्चियों से वंचित रह सकते हैं। - सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed