{"_id":"63d5697193dd4014da14ef9e","slug":"farmers-can-be-deprived-of-samman-nidhi-if-bank-account-is-not-linked-to-aadhaar-saharanpur-news-c-14-1-95796-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया तो सम्मान निधि से वंचित रह सकते हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया तो सम्मान निधि से वंचित रह सकते हैं किसान
Sat, 28 Jan 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अपने आधार नंबर के साथ डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के लिए बैंक खाता फीड नहीं कराने वाले किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं। जनपद के 79358 किसानों ने अभी खाता लिंक नहीं कराया है।
सरकार की ओर से किसानों का आर्थिक सहयोग करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष मिलते हैं। इसे दो-दो हजार की किस्तों में वर्ष में तीन बार उनके बैंक खातों में यह पैसा भेजा जाता है। कृषि विभाग को शिकायत मिली थी कि कुछ अपात्र किसानों के बैंक खातों में भी सम्मान निधि की राशि जा रही है। इस पर कृषि विभाग ने राजस्व विभाग के साथ लाभार्थी किसानों का सत्यापन कराना शुरू किया। लाभार्थी किसानों के लिए आधार कार्ड की संख्या के साथ ही नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के पोर्टल पर डीबीटी के लिए फीड कराना जरूरी है। इसके बाद ही लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की धनराशि आ सकेगी। जनपद के 296676 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत हैं। इनमें से 79358 किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी और एनपीसीआई पोर्टल पर डीबीटी के लिए आधार फीड नहीं कराया है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों के बैंक खाते का आधार से लिंक होना और उसे नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की साइट पर डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के लिए फीड कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जनपद के 79358 किसानों ने अभी तक इसे नहीं कराया है। ऐसे किसान बैंक जाकर इस प्रक्रिया को अवश्य करा लें। ऐसा नहीं होने पर उन्हें सम्मान निधि की आगामी किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है।-- - डॉक्टर राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की ओर से किसानों का आर्थिक सहयोग करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष मिलते हैं। इसे दो-दो हजार की किस्तों में वर्ष में तीन बार उनके बैंक खातों में यह पैसा भेजा जाता है। कृषि विभाग को शिकायत मिली थी कि कुछ अपात्र किसानों के बैंक खातों में भी सम्मान निधि की राशि जा रही है। इस पर कृषि विभाग ने राजस्व विभाग के साथ लाभार्थी किसानों का सत्यापन कराना शुरू किया। लाभार्थी किसानों के लिए आधार कार्ड की संख्या के साथ ही नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के पोर्टल पर डीबीटी के लिए फीड कराना जरूरी है। इसके बाद ही लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की धनराशि आ सकेगी। जनपद के 296676 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत हैं। इनमें से 79358 किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी और एनपीसीआई पोर्टल पर डीबीटी के लिए आधार फीड नहीं कराया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों के बैंक खाते का आधार से लिंक होना और उसे नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की साइट पर डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के लिए फीड कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जनपद के 79358 किसानों ने अभी तक इसे नहीं कराया है। ऐसे किसान बैंक जाकर इस प्रक्रिया को अवश्य करा लें। ऐसा नहीं होने पर उन्हें सम्मान निधि की आगामी किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन