फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers associated with BKU leave for Delhi

भाकियू से जुड़े किसान दिल्ली रवाना

Sat, 28 Nov 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers associated with BKU leave for Delhi
छुटमलपुर/रामपुर मनिहारान। कृषि कानूनों के विरोध को लेकर जिले से भाकियू कार्यकर्ता यूनियन के मंडल महासचिव चौधरी जगपाल और युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल महासचिव चौधरी जगपाल सिंह ने कहा कि जब तक नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा। देश का अन्नदाता आज सड़कों पर है जबकि कृषि कानून बनाने वाले कोठियों में ऐश की जिंदगी जी रहे हैं। अब किसान उनकी मनमानी नहीं चलने देंगे। युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज ने कहा कि सरकार किसानों को कमजोर समझने की भूल न करे। यदि कृषि कानूनों को वापिस नहीं लिया गया तो देश का किसान सरकार को उखाड़ फेंकेगा। दिल्ली कूच करने वालों में जिला उपाध्यक्ष डा राजबीर सिंह कांबोज, ब्लाक अध्यक्ष शेरपाल राणा, प्रदीप पंवार, पुनीत चौधरी, अशोक चौहान, अजय चौधरी, सोनित , सुरेंद्र, काला, कुशलपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed