फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers asked for sugarcane price of Rs 500 per quintal from the government.

Saharanpur News: किसानों ने सरकार से मांगा गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल

Thu, 11 Jan 2024 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers asked for sugarcane price of Rs 500 per quintal from the government.
देवबंद। गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (पथिक) की मासिक बैठक में चर्चा की गई। साथ ही मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

बुधवार को डाक बंगले पर आयोजित बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सुमित ने कहा कि गन्ना मिल को चलते दो माह से अधिक हो गया है, लेकिन गन्ने का भाव सरकार ने अभी तक घोषित नहीं किया। गन्ना मूल्य भुगतान को देखते हुए गन्ने का भाव पांच रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। तहसील अध्यक्ष विकल त्यागी ने कहा की किसानों की सम्मान निधि 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये की जाए। मांगों को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम अंकुर वर्मा को सौंपा। जिसमें गन्ना लागत को देखते हुए भाव पांच सौ रुपये क्विंटल करने, किसानों के दो लाख रुपये तक के सभी कर्ज माफ करने, एमएसपी गारंटी कानून लागू करने सहित अन्य मांगें रखी गई हैं। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए दुगचाड़ा निवासी सुमित को ब्लाॅक अध्यक्ष नागल मनोनीत किया। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव पिरथी सिंह, मंडल अध्यक्ष शेर सिंह गुर्जर, सुरेंद्र, राव नौशाद, सुमित, मदनपाल, सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed