फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers are liking autumn sugarcane cultivation, area increased

Saharanpur News: किसानों को भा रही शरदकालीन गन्ने की खेती, रकबा बढ़ा

Mon, 18 Dec 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 18 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers are liking autumn sugarcane cultivation, area increased
सहारनपुर। कम लागत और बढि़या उत्पादन के चलते किसानों को गन्ने की शरदकालीन बुवाई भा रही है। जिले में जहां गत वर्ष 9328 हेक्टेयर शरदकालीन बुवाई हुई थी वह इस बार बढ़कर 10143 हेक्टेयर हो गई है। जो गत वर्ष से 815 हेक्टेयर अधिक है। अतिरिक्त आय के लिए किसान शरदकालीन गन्ने में विभिन्न प्रकार की सहफसली भी करते हैं।
विज्ञापन

जनपद में गन्ने की शरदकालीन गन्ने का रकबा लगातार बढ़ रहा है। इस बार जिले में 10143 हेक्टेयर क्षेत्रफल में शरदकालीन गन्ने की बुवाई हुई है, जबकि गत वर्ष 9328 हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। जनपद के अधिकांश किसान अतिरिक्त आय के लिए गन्ने की शरदकालीन बुवाई ट्रेंच विधि से करने के साथ ही उसमें सहफसली भी करते हैं। सहफसली गन्ने की दो लाइनों के बीच में की जाती है। सहफसली के तौर पर किसान गेहूं, सरसों, आलू, सरसों, पत्ता गोभी, टमाटर, मसूर, लहसुन आदि को अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

--------
पांच वर्षों में शरदकालीन गन्ने का रकबा

वर्ष रकबा हेक्टेयर में
2019-20 5261
2020-21 5478

2021-22 5678

2022-23 9328
2023-24 10143
-------
नोट: गन्ना विभाग के अनुसार।
------
शरदकालीन गन्ने की खेती के लाभ
- फसल की लागत कम और उत्पादन अधिक
- गन्ने की साथ विभिन्न सहफसली खेती
- सहफसली से अतिरिक्त आय

- उत्पादन करीब डेढ़ गुना अधिक
- गन्ने से चीनी परता अधिक
-------
-- वर्जन --
जिले के किसानों में शरदकालीन गन्ने की खेती के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है। शरदकालीन खेती में किसानों को सहफसली खेती से अतिरिक्त आय प्राप्त होती है। जिससे उनकी गन्ने की लागत भी निकल जाती है। इस बार जिले में 10143 हेक्टेयर क्षेत्रफल में शरदकालीन गन्ना बुवाई हुई है, जबकि गत वर्ष यह रकबा 9328 हेक्टेयर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed