फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers are getting less compensation in Shamli-Ambala Highway

Saharanpur News: शामली-अंबाला हाईवे में किसानों को कम मिल रहा मुआवजा

Sat, 10 Jun 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 10 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers are getting less compensation in Shamli-Ambala Highway
नकुड़ के गांव डाल्लेवाला में किसानों की समस्याएं सुनते एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट।
नकुड़। शामली-अंबाला हाईवे के लिए अधिग्रहण हुई किसानों की भूमि के मुआवजे संबंधी समस्याओं को लेकर एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट ने किसानों के साथ बैठक कर सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के गांव मानीमाजरा, डालामाजरा, रानीपुर बरसी में एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट और एनएचएआई के अधिकारियों ने किसानों की भूमि अधिग्रहण के मुआवजे संबंधी समस्याएं सुनी। एसडीएम ने बताया कि कुछ किसानों की अधिग्रहण में अधिक भूमि जाने और मुआवजा कम मिलने आदि की शिकायत थी। जिसके संबंध में शिकायतकर्ता किसानों से वार्ता हुई। इस दौरान एनएचएआई के अमित शर्मा, केके शर्मा, राजस्व निरीक्षक विजय कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वशिष्ठ, भाकियू के जिला महासचिव अशोक कुमार, संजीव प्रधान, श्याम सिंह, सुरेंद्र वर्मा, मांगेराम, सिदकपाल, मदन, बीरबल व सुरेश पाल के अलावा चकबंदी विभाग के अधिकारी व हल्का लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed