फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers are earning good profit from Dhingri mushroom cultivation

Saharanpur News: ब

Wed, 10 May 2023 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers are earning good profit from Dhingri mushroom cultivation
मशरूम के साथ किरन
- कई किसान पूरे वर्ष कर रहे मशरूम की खेती
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। परंपरागत खेती में बढ़ती लागत और कम होते मुनाफे के चलते जनपद के किसान कृषि विविधीकरण को अपना रहे हैं। कम लागत में बढि़या लाभ को देखते हुए जिले के काफी किसान ढिंगरी (ऑयस्टर) मशरूम की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। कम समय की इस खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ रहा है।
जनपद के किसान खेती में नए प्रयोग कर रहे हैंं। इनमें ढिंगरी मशरूम की खेती भी शामिल है। इसके उत्पादन के लिए 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान और 80 प्रतिशत नमी होनी चाहिए। इसकी खेती के लिए फसल अवशेष, गेहूं का भूसा, पुआल और गन्ने की सूखी पत्तियां का प्रयोग किया जाता है। इसके उत्पादन के लिए बैग बनाने से पहले भूसे को 12 घंटे पानी में भिगोकर रखा जाता है। इसे बैग में भरने के बाद जब इसका पानी पूरी तरह से निकल लाता है, तब इसमें बीज (ढिंगरी स्पान) को मिला दिया जाता है। बैग में 10 से 15 छेद बना दिए जाते हैं। इन छेदों से मशरूम बाहर निकलती है। इसके 15 से 20 दिनाें के बाद ढिंगरी मशरूम तोड़ने लायक हो जाती है। उत्पादक ढिंगरी मशरूम को देहरादून, चंडीगढ़, दिल्ली जैसे महानगरों में इसकी बिक्री कर रहे हैं। इस समय मशरूम की इस प्रजाति का औसत भाव 90 से 120 रुपये तक चल रहा है। कम समय की यह फसल किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही है।
विज्ञापन

---------

वर्जन

- आम के आम गुठलियों के दाम -
ढिंगरी मशरूम की खेती जिस भूसे में होती है वह काफी पौष्टिक हो जाता है। उत्पादन लेने के बाद किसान इस भूसे को अपने पशुओं को खिलाते हैं। जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहने के साथ ही दूध भी बढ़ता है। जिले में करीब 122 किसान ढिंगरी मशरूम की खेती कर बढि़या आय प्राप्त कर रहे हैं। --- डॉ. आईके कुशवाहा, प्रभारी एवं मशरूम विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

बोले उत्पादक ---
ढिंगरी मशरूम को अप्रैल के अंतिम सप्ताह में लगाया गया था। अब इसका उत्पादन भी शुरू हो गया है। इसकी आपूर्ति देहरादून मंडी में की गई। फिलहाल इसका भाव 100 से 120 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। -- संदीप सैनी, ग्राम आजमपुर।

-------
मशरूम की खेती पूरी तरह से नगदी फसल है। हम पूरे वर्ष मशरूम की खेती करते हैं। बटन मशरूम के अलावा ढिंगरी मशरूम की खेती भी बढि़या आमदनी दे रही है। इसको विकास नगर और देहरादून मंडी में बेचा जा रहा है। इस समय इसका औसत भाव 90 से 100 रुपये प्रति किलो चल रहा है। --- किरण, ग्राम फतेहपुर कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed