फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers allege irregularities in Nanauta Sugar Mill

जिलाधिकारी से मिले भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ता

Thu, 25 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers allege irregularities in Nanauta Sugar Mill
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम से वार्ता करते भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भारतीय किसान संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी अखिलेेश सिंह से मिलकर नानौता चीनी मिल में अव्यवस्थाएं होने का आरोप लगाया। उन्होंने मिल की शुगर रिकवरी कम होने और बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने आदि पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मिले। उन्होंने कहा कि अव्यवस्थाओं के चलते नानौता सहकारी शुगर मिल में अन्य मिलों की अपेक्षा चीनी परता कम है। जिसका खामियाजा मिल के साथ ही किसानों को भी भुगतना पड़ रहा है। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2021-22 में एक ही ठेकेदार को करीब 60 सेंटरों से गन्ना उठान का ठेका दिया गया था। इसके चलते क्त्रस्य केंद्रों से गन्ने का उठान समय से नहीं हो सका है। इससे शुगर रिकवरी घट गई।
विज्ञापन

उन्होंने मिल के प्रबंधन से आय-व्यय का ब्यौरा उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों ने मिल परिसर स्थित यार्ड में व्यवस्था सही कराने और सड़कों का निर्माण कराने की भी मांग की। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि इस पर जिलाधिकारी ने एक जांच समिति का गठन किया है। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा, जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह, तरसेम, महेश त्यागी, डॉक्टर तौफीक, चांद सिंह, श्याम देव प्रधान, सुधीर त्यागी, लोकेंद्र, मैनपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed