फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer suicide forced due to wrong policies of the government: Tikait

सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान आत्महत्या को विवश

Sun, 22 Nov 2020 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Farmer suicide forced due to wrong policies of the government: Tikait
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान के गांव उमाही कलां में किसान सभा को संबोधित करते नरेश टिकैत। - फोटो : SAHARANPUR
सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान आत्महत्या को विवश: टिकैत
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार अपने घोषणा पत्र में साढ़े चार सौ रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव देने की दिए घोषणा की थी। लेकिन आज तक पूरा नहीं किया। वर्तमान में फसल की लागत बढ़ जाने से किसानों को नुकसान हो रहा है।
संगठन के जिला उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल के पैतृक गांव उमाही कलां में आयोजित किसान सभा के दौरान टिकैत ने कहा कि आज किसान सरकार की गलत नीतियों के कारण आत्महत्या करने को विवश है। प्रधानमंत्री का सभी खातों में 15 लाख रुपये भेजे जाने की बात जुमला साबित हुई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जगपाल सिंह को मंडल सचिव के पद पर पदोन्नत किये जाने की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन

मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अमीर हैदर जैदी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौधरी, जिलाध्यक्ष चौधरी चरणसिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदार मनमोहन सिंह, ब्लाक अध्यक्ष शेरपाल राणा, युवा ब्लाक अध्यक्ष रामपुर मनिहारान प्रीतम चौधरी उमाही कला , ऋषिपाल प्रमुख ,जिला उपाध्यक्ष जगपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed