{"_id":"61d88a3dbf3bea5ab32f5ce3","slug":"farmer-said-not-half-full-bill-should-be-forgiven-saharanpur-news-mrt5725818158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफ नहीं, पूरा हो बिल माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफ नहीं, पूरा हो बिल माफ
विज्ञापन
डा महेश कुमार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सूबे की योगी सरकार द्वारा जनवरी से किसानों के नलकूपों के बिजली बिल पचास फीसदी कम करने की घोषणा को कुछ किसानों ने चुनावी स्टंट करार दिया। वहीं, कुछ ने बकाया बिलों को माफ करने की मांग उठाई है। विद्युत दरें कम होने से किसानों को काफी राहत मिलेगी।
सरकार की मंशा पर सवाल
छुटमलपुर क्षेत्र के गांव रामखेड़ी निवासी किसान वीरेंद्र सिंह उर्फ मिंटू राणा का कहना है कि सरकार किसानों की आंखों में धूल झोंककर वोट लेने की साजिश रच रही है। चुनाव से ऐन पहले यह घोषणा सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करती है। सरकार बकाया विद्युत बिलों को पूरी तरह माफ करें।
सरकार की चाल समझ चुके
बड़गांव क्षेत्र के गांव दल्हेड़ी निवासी किसान रमेश सिंह उर्फ लीलू राणा का कहना है कि बिजली के बिलों पर प्रति यूनिट पचास प्रतिशत छूट की घोषणा केवल चुनावी स्टंट है। यदि सरकार किसानों का भला करना चाहती है तो नलकूपों के पिछले बकाया में छूट देनी चाहिए थी। जनता सरकार की चाल समझ चुकी है।
विज्ञापन
फसलों की लागत घटेगी
नागल क्षेत्र के गांव साधारण सिर निवासी किसान प्रदीप राणा का कहना है कि नलकूप के बिजली बिल में कटौती करके सरकार ने दूरगामी कदम उठाया है। इससे किसानों को अब सस्ती बिजली मिलने से फसलों की लागत में कमी आएगी।
किसानों के लिए फायदेमंद
तीतरो के ग्राम रादौर के प्रगतिशील किसान नाथीराम का कहना है कि योगी सरकार द्वारा बिजली बिल आधा करने से मदद मिलेगी। वहीं, किसान बिल का समय से भुगतान कर सकेगा। योगी सरकार की यह अनूठी पहल किसानों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
किसान हित में फैसला
रंडोल के किसान डॉ. महेश कुमार का कहना है कि सरकार ने किसानों के हित में अच्छा फैसला लिया है। सरकार को यह कदम बहुत पहले उठाना चाहिए था। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी।
जिले के 55 हजार किसानों का मिलेगी राहत
अधीक्षक अभियंता ग्रामीण पीके सिंह ने बताया कि सरकार ने जनवरी से नलकूपों की विद्युत दर आधी करने की घोषणा की है। इससे जनपद के 55308 किसान लाभांवित होंगे। इन किसानों के नलकूपों पर विद्युत निगम के दिसंबर तक 465.34 करोड़ रुपयेे बकाया हैं।

वीरेंद्र राणा- फोटो : SAHARANPUR

नाथीराम- फोटो : SAHARANPUR

रमेश सिंह- फोटो : SAHARANPUR