फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer's death due to canter

कैंटर की चपेट में आने से किसान की मौत

Sun, 09 Aug 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to canter
सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित नवीन कृषि मंडी समिति के परिसर में रविवार को दोपहर के समय कैंटर की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। किसान कुछ अन्य लोगों के साथ मंडी में बैंगन बेचने के लिए आया था। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना के बाद मंडी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंडी समिति के गेट नंबर दो की ओर से यह कैंटर तेजी गति से जा रहा था। इसी दौरान एक किसान एसबीआई बैंक शाखा के सामने से पैदल जा रहा था। वह अचानक कैंटर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह किसान नानौता के टिकरौल गांव का निवासी नकली सिंह (42) था। हादसे के बाद कुछ लोगों ने कैंटर चालक को पकड़ने का प्रयास किया। मगर वह वहां से फरार हो गया। हादसे के बाद मंडी समिति चौकी प्रभारी रवींद्र धामा सहित अन्य पुलिस टीम पहुंची और छानबीन शुरू की। थाना मंडी प्रभारी बीएस रावत ने बताया कि यह किसान बैंगन बेचने के लिए मंडी में आया था। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार
सहारनपुर। आईटीसी रोड पर शनिवार की रात में करीब साढ़े 11 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि रात में सड़क खाली रहने के कारण हादसे में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। डायल 112 पुलिस की टीम ने बाद में कार को डिवाइडर से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
सहारनपुर। थाना सदर क्षेत्र के दिल्ली रोड पर एक पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक सोनू कुमार घायल हो गया। उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed