फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer leaders on their way to meet the CM placed under house arrest.

Saharanpur News: सीएम से मिलने जा रहे किसान नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

Sun, 15 Mar 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders on their way to meet the CM placed under house arrest.
नागल/शाकंभरी। शाकंभरी देवी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रहे भाकियू रक्षक और लोकशक्ति नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट करके रखा।
विज्ञापन


नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन देने जा रहे भाकियू रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान को पुलिस ने कार्यकर्ताओं सहित उनके घर पर ही रोक दिया। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे के बस स्टैंड पर फ्लाईओवर न होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। संगठन लंबे समय से प्रशासन से फ्लाईओवर निर्माण की मांग कर रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की योजना थी, लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी मिलते ही शुक्रवार रात उन्हें और उनके साथियों को नजरबंद कर दिया गया।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो 23 मार्च से नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण को लेकर संगठन अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सुनील राणा, सुनील शास्त्री, गजेंद्र नौसरान, राहुल फौजी, रविंद्र सैनी, रोहित रक्षक, अजीत सैनी व मोना सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर भाकियू (लोकशक्ति) जिलाध्यक्ष ठाठ सिंह राणा भी अनाज मंडी की मांग को लेकर ज्ञापन देने जा रहे थे। उन्हें गांव फतेहपुर(टांडा) में उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। ठाठ सिंह ने कहा कि सरकार का यह रवैया किसानों के साथ भेदभावपूर्ण है जो बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed