{"_id":"63825bfdfc4a752aab1161e5","slug":"farmer-leader-reprimanded-lawmen-for-objectionable-remarks-saharanpur-news-mrt615351387","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किसानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर किसान नेता ने कानूनगो को लिया आड़ेहाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किसानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर किसान नेता ने कानूनगो को लिया आड़ेहाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर। थाना समाधान दिवस के दौरान किसानों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर किसान नेता की कानूनगो के साथ तीखी नोक झोंक हो गई। मामला बिगड़ता देख आरोपी कानूनगो चुपचाप थाने से खिसक गया। प्रकरण में किसान मजदूर यूनियन लठैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे किसान मजदूर यूनियन लठैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर फतेहपुर भादो में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे के एक प्रकरण को लेकर थाना फतेहपुर गए थे। वहां जब वे संबंधित कानूनगो के बारे में जानकारी लेने लगे तो आरोप है कि सदर तहसील के एक कानूनगो ने किसानों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसका अजय पुंडीर ने विरोध किया तो कानूनगो ने फिर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। बाद में स्थिति बिगड़ती देख कानूनगो चुपचाप थाने से खिसक गया। अजय पुंडीर ने इस प्रकरण से एसडीएम बेहट दीपक कुमार को दूरभाष से अवगत कराने के साथ ही फतेहपुर थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कार्रवाई न होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी भी दी।
उधर थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।