फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer died during working in the field in Saharanpur

Saharanpur News: किसान की मौत से परिवार में मचा कोहराम, खेत में कीटनाशक दवा छिड़कने गया था अरुण

Tue, 19 Jul 2022 07:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Jul 2022 07:00 PM IST
सार

खेत में काम करने गया अरुण अचानक अचेत हो गया। इसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Farmer died during working in the field in Saharanpur
खेत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में जड़ौदा पांडा ग्राम पंचायत के मजरे किशनपुर में खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय अरुण त्यागी (55) पुत्र देवदत्त त्यागी अचानक अचेत हो गया। परिजन देवबंद स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


गांव किशनपुर निवासी अरुण त्यागी मंगलवार की दोपहर अपने गन्ने के खेत में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करने गया हुआ था। परिजनों के अनुसार कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करते समय अरुण की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे उपचार के लिए देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन मृतक को घर लेकर पहुंचे और बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: योगी सरकार में अपराधियों की शामत, ढूंढ-ढूंढकर जब्त हो रही संपत्ति, अब मुजफ्फरनगर में कुख्यात का मकान कुर्क, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed