{"_id":"68727b9f1b7127370a03f28b","slug":"farmer-commits-suicide-by-shooting-himself-with-a-gun-case-registered-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-153834-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किसान ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किसान ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, केस दर्ज
विज्ञापन
फोटो-6
- किसान का बेटा कनाडा में करता है नौकरी
- आत्महत्या के कारणों से परिजन भी अनजान
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनौती(सहारनपुर)। गंगोह क्षेत्र के गांव गांधीनगर स्थित हरभजन सिंह के डेरा निवासी कुलविंदर सिंह (55) पुत्र अजीत सिंह ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आत्महत्या के कारणों से अनभिज्ञता जताई है। पुलिस ने अवैध तमंचे के मामले में मृतक पर केस दर्ज कर लिया है।
कुलविंदर खेतीबाड़ी करता था। शुक्रवार देर रात वह सोने के लिए अपने कमरे में गया। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन वहां पहुंचे। कमरे के अंदर फर्श पर कुलविंदर खुन से लथपथ हालत में पड़ा था, जिसके कनपटी पर गोली लगी थी और पास में तमंचा पड़ा हुआ था। परिजन आनन-फानन में गंगोह सीएचसी पर लेकर पहुंचे।
वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसी बीच रास्ते में कुलविंदर ने दम तोड़ दिया। गंगोह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तमंचा कब्जा में ले लिया। जांच में आया कि किसान ने गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस के पूछने पर परिजनों ने भी आत्महत्या के कारणों से अनभिज्ञता जताई है। कुलविंदर का बेटा कनाडा में नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे गांव में ही रहते हैं।
विज्ञापन
उधर, सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टयता 315 बोर के तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। तमंचा बरामद कर मृतक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रही है।