फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Family wandering from door to door in the hope of justice

न्याय की आस में दर-दर भटक रहा परिवार

Fri, 25 Mar 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Family wandering from door to door in the hope of justice
सहारनपुर। अभद्रता और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार दर-दर भटक रहा है। कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसएसपी को दोबारा प्रार्थना देकर इंसाफ मांगा है।
विज्ञापन

मूल रूप से गुड़गांव निवासी प्रीति त्यागी ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल के निकट शिव मंदिर के सामने उसकी पुत्री सोनी मित्तल ने एक जमीन खरीदी थी, जहां पर दुकान बनाई गई थी। जमीन का पूरा पैसा भी दूसरे पक्ष को दे दिया गया था। तब से उस भूमि पर उसकी पुत्री का कब्जा है। उसकी पुत्री ने विद्युत निगम से मीटर दुकान में लगवाया था। जमीन बेचने वाले लोगों नीयत में फर्क आग गया। मीटर लगवाने पर वह भड़क गए। आरोपियों ने पिछले दिनों उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते हुए अभद्रता की। इससे घबराई उसकी पुत्री ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तब आरोपी फरार हो गए। पुत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद से मीटर हटवाने के लिए आरोपी कह रहे हैं। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। प्रीति त्यागी का कहना है कि वह परिवार के साथ थाने, सीओ और एसपी सिटी आफिस में कई बार चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed