फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Family of dead youth in Latvia feared murder

लातविया में मरे युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Tue, 23 Jun 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Family of dead youth in Latvia feared murder
विनीत रोहिला का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। यूरोपीय देश लातविया में सोमवार को मौत का शिकार हुए युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने युवक की महिला मित्र के बर्ताव को संदिग्ध बताया है। दुखी परिजनों ने भारत सरकार तथा विदेश मंत्रालय संपर्क कर शव को वापस लाने की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सरसावा की शास्त्री विहार कॉलोनी का विनीत रोहिला लातविया की राजधानी रीगा में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। रविवार शाम लातविया से उसके महिला तथा पुरुष दोस्तों ने वीडियो कॉलिंग कर परिजनों को बताया झील में तैराकी के दौरान डूबने से विनीत की मौत हो गई है। इसके बाद से ही परिजनों का बुरा हाल है और वे शव को भारत लाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को हादसे को लेकर एक नई बात सामने आई। मृतक के भाई विपिन ने बताया कि उसके भाई ने लातविया में एक बीमा पॉलिसी करा रखी थी जो 55 हजार यूरो यानी भारतीय मुद्रा में करीब 47 लाख रुपये की थी। हादसे के बाद से उसके भाई का मोबाइल एप्पल कंपनी का लैपटॉप अन्य सामान के साथ 800 यूरो की नगद भी गायब हैं और उसके सोशल मीडिया अकाउंट भी से भी समस्त जानकारी तथा पोस्ट डिलीट कर दी गई हैं। विपिन ने अपने भाई विनीत की हत्या की आशंका जताते हुए महिला मित्र के व्यवहार को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन ने बताया कि उसके भाई की महिला मित्र लगातार उनसे फोन पर संपर्क कर उसकी बीमा पॉलिसी की पावर ऑफ अटार्नी अपने नाम करने के लिए दबाव डाल रही है और कुछ और अंदरूनी बातें करके उन्हें बहकाने का प्रयास कर रही है। परिजनों ने बताया कि अब तक उन्होंने इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। हालांकि उन्होंने सीओ एलआईयू तथा सरसावा थाने में मौखिक रूप से जाकर इस संबंध में जानकारी जरूर दी है। विपिन ने बताया कि उसके पिता बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं तथा लगातार भारतीय उच्चायोग तथा विदेश मंत्रालय के संपर्क में रहकर विनीत के शव को भारत लाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed