फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   False devotees on dandiya dance

डांडिया नृत्य पर झूमे श्रद्धालु, मां चंद्रघंटा की उपासना की

Mon, 08 Apr 2019 11:09 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Mon, 08 Apr 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
False devotees on dandiya dance
सहारनपुर में डांडिया में भाग लेती बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में तीसरे नवरात्र पर मंदिरों में मां चंद्रघंटा की आराधना की गई। डांडिया नृत्य पर श्रद्धालु झूमे। इसके साथ ही मां भगवती का अभिषेक और श्रृंगार किया गया। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन


उन्होंने मां के नौ स्वरूपों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से आराधना करने पर जगत जननी मां भगवती मानव का कल्याण करती हैं। इस दौरान अनूप, राजकुमार सचदेवा, शुभम कौशिक, आचार्य शुभम अत्री, मयंक मौजूद रहे। आवास-विकास स्थित हरि मंदिर में पंडित तिलकराज राज ने पूजा संपन्न कराई। इसके साथ ही डांडिया नृत्य किया गया।
विज्ञापन


इसमें श्रद्धालु घंटों तक भजनों पर झूमते रहे। इस दौरान अनुपम गर्ग, संजीव कपूर, दिनेश सेठी, मनीष कुमार, राजीव चानना, वीर कुमार आदि मौजूद रहे। तहसील शिव मंदिर में प्रभु जी परिवार के सदस्यों ने अधिष्ठाता अभिषेक कृष्णात्रेय के सानिध्य में मां भगवती का अभिषेक कर श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने कहा कि व्रत सिर्फ शरीर का ही नहीं बल्कि मन का भी होना चाहिए। व्रत के दौरान मन में बुरे विचार नहीं आना चाहिए। हमें मां की आराधना सच्चे मन से करनी चाहिए। मां भगवती प्रसन्न होकर अपने भक्त के सभी कष्ट दूर कर देती हैं। इस दौरान आचार्य संजीव शास्त्री, मनीष शर्मा, पंकज, मोहन चंद, पारस गांधी, मनीष, सुनील पुंडीर, सचिन अग्रवाल, विवेक चावला, सिद्धार्थ टक्कर, पारस, राजकुमार शर्मा मौजूद रहे। 


ब्रह्मपुरी कालोनी स्थित श्री मां बग्लामुखी मंदिर में अधिष्ठाता पंडित रोहित वशिष्ठ ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान सुनील कुमार, दीपक गुप्ता, धीरज कुमार, मनीष, सचिन मौजूद रहे। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने पूजा अर्चना कराई। इस दौरान सुरेश शर्मा, मनोज चौहान, कमला, अरुण स्वामी, रमेश शर्मा, मेहरचंद, गीता, कविता, गरिमा, अंजना, उमा, नरेश चंदेल, राकेश राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed