फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   False ceiling of a toilet in a Smart City project building collapsed.

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी योजना में बनी इमारत के शौचालय की फॉल्स सीलिंग गिरी

Wed, 01 Jul 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 01 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
False ceiling of a toilet in a Smart City project building collapsed.
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना में सबसे पहले बने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) की इमारत में संचालित अपर नगर आयुक्त के कार्यालय के निजी शौचालय की फॉल्स सीलिंग का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि उस समय शौचालय में कोई नहीं था। इससे भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम परिसर में बनी इस दो मंजिला इमारत में ऊपर आईसीसीसी संचालित है, जहां से शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए शहर पर नजर रखी जाती है। इसके लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगी है। ऊपर पूरी इमारत में कहीं भी कोई खिड़की नहीं दी गई है। धरातल पर आईटी ऑफिस, पशु एवं कल्याण अधिकारी कार्यालय, अपर नगर आयुक्त कार्यालय और पूरा जलकल अनुभाग चलता है, जिसके महाप्रबंधक और अधिशासी अभियंता आदि सभी बैठते हैं।
विज्ञापन

धरातल के कमरों में इमारत बनने के बाद से ही सीलन है। इसकी वजह से कई जगह से दीवारें खराब हो चुकी हैं। छतों पर लगी फॉल सीलिंग कमजोर हो रही है। वॉल पेपर भी जगह-जगह से उतरे हुए हैं। अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय के कार्यालय से अटैच शौचालय में अचानक जोर से कुछ गिरने की आवाज आई। कर्मचारियों ने देखा तो फॉल सीलिंग का करीब चार फीट बड़ा टुकड़ा गिरा हुआ था। गनीमत रही कि उस समय अधिकारी या कोई कर्मचारी अंदर नहीं था। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जलकल अनुभाग को लगवाने पड़े पैनल
जलकल अनुभाग के पास करीब चार कमरे हैं। ज्यादातर में सीलन की वजह से दीवारें खराब हो चुकी हैं। ऐसे में जलकल अनुभाग को दीवारों की सीलन छिपाने के लिए वॉल पैनल लगवाने पड़े हैं।
------
खुले पड़े बिजली के बोर्ड
इमारत में सीढि़यों के पास और ऊपर एंट्री के पास बिजली के बड़े बोर्ड खुले हुए हैं, जो कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। इतनी महत्वपूर्ण इमारत में ऐसी स्थिति लापरवाही को बयां करती है।

------
आईसीसीसी की इमारत के शौचालय की फॉल सीलिंग गिरने की सूचना नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो यह अच्छी स्थिति नहीं है। इमारत को दिखवाया जाएगा। जिस भी स्तर पर सुधार कराना होगा कराया जाएगा।
- एसपी मिश्र, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed