{"_id":"653eaff239a0deeef906a327","slug":"fake-royalty-exposed-after-tapri-accident-four-arrested-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-12225-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टपरी हादसे के बाद फर्जी रायल्टी का खुलासा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टपरी हादसे के बाद फर्जी रायल्टी का खुलासा, चार गिरफ्तार
Mon, 30 Oct 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात पुलिस द्धारा पकड़े फर्जी रोयल्टी के आरोपी
- फर्जी रॉयल्टी प्रपत्र तैयार कर राजस्व को पहुंचाया नुकसान
- दो स्टोन क्रेशर मालिक भी शामिल, अभी पुलिस पकड़ से दूर
सहारनपुर। चार दिन पहले टपरी गांव में हुए हादसे के बाद पुलिस ने फर्जी रॉयल्टी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी रॉयल्टी तैयार करते थे। खास बात यह है कि यह आरोपी दो स्टोन क्रशर मालिकों के साथ मिलकर कर रहे थे। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर सभी को जेल भेज दिया है।
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि टपरी रोड पर चार दिन पहले हादसा हुआ था, जिसमें खनिज से भरा डंपर राघव पुत्र बिट्टू पर पलट गया था। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। डंपर मालिक परवेज निवासी नयाबांस पटना थाना चिलकाना को गिरफ्तार किया। खनिज से भरे डंपर की रायल्टी मांगी गई तो उसने पेश कर दी। जांच में रायल्टी फर्जी निकली।
पुलिस ने परवेज से पूछताछ की तो उसने बताया कि अफजल और अजहर निवासी गांव धोलाहेड़ी थाना चिलकना से फर्जी रायल्टी तैयार कराई गई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उमर निवासी धोलाहेड़ी के साथ मिलकर फर्जी रायल्टी तैयार करते थे। ये लोग वासुदेव एंटरप्राइजेज स्टोन क्रशर के मालिक विक्रांत पचकुआं के साथ मिलकर फर्जी रायल्टी तैयार करते थे। संगम क्रशर अलमासपुर बरथा मालिक के साथ मिलकर भी फर्जी रायल्टी तैयार कर खनन की सप्लाई करते थे।