फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fake officer arrested by Saharanpur Police in collect recovery from District Excise Officer

UP: जिला आबकारी अधिकारी से वसूली करने आया फर्जी अफसर दबोचा, दो हिरासत में, पूछताछ में खुलेंगे गहरे राज

Mon, 19 Sep 2022 10:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 19 Sep 2022 10:26 PM IST
सार

फर्जी अफसर और उसके साथ गनर बनकर आए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में बड़े राज खुल सकते हैं।

विज्ञापन
Fake officer arrested by Saharanpur Police in collect recovery from District Excise Officer
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में जिला आबकारी अधिकारी से उनके कार्यालय में वसूली करने आए फर्जी आयकर अधिकारी को जनकपुरी पुलिस ने पकड़ लिया। उसके साथ एक गनर भी पकड़ा गया है, जो जिला कारागार का सिपाही बताया गया है। पकड़ा गया आरोपी गगन तीतरों क्षेत्र का निवासी बताया गया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


बताया गया कि पुलिस की पकड़ में आए आरोपी ने कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी खुद को आयकर अधिकारी बता कर फोन किया था। साथ ही वह शराब के ठेकों से भी अवैध वसूली करता था। जिला आबकारी अधिकारी की ओर से इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार के पास सोमवार शाम को कार्यालय में एक युवक फर्जी आयकर अधिकारी बनकर आया था। उससे विभाग की जानकारी ली गई तो वह सही से बता नहीं सका। जिस पर शक होने पर जिला आबकारी अधिकारी ने जनकपुरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए फर्जी आयकर अधिकारी का नाम गगन है, जो तीतरों क्षेत्र का निवासी है। उसके साथ ही गनर बनकर आया सिपाही सनी को भी पकड़ा गया है, जो जिला कारागार का बंदी रक्षक बताया गया है। इनके पास से एक इनोवा कार, फर्जी आयकर अधिकारी का आईकार्ड आदि सामान बरामद हुआ है। 

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पकड़ा गया गगन पहले भी धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है। सदर बाजार और गंगोह में इनके खिलाफ पूर्व में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment:  मुजफ्फरनगर में भर्ती कल से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, बदला रूट

उधर, जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गगन कई दिनों से उन्हें खुद को संयुक्त आयुक्त आयकर अधिकारी बता कर फोन कर रहा था। वह शराब के ठेकों से भी वसूली कर रहा था। रविवार को उसने अपना चालक भेजा था। सोमवार शाम को वह उनके देहरादून रोड स्थित कार्यालय में खुद एक गनर को लेकर आया। उससे बातचीत के दौरान उसके फर्जी आयकर अधिकारी होने का शक हुआ तो पुलिस को खबर कर उन्हें पकड़वा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed