फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fake of 1.25 lakh in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर की सवा लाख की ठगी

Mon, 09 Mar 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fake of 1.25 lakh in the name of sending abroad
नानौता (सहारनपुर)। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक और युवक से रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जबकि चार दिन पूर्व भी एक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर चार लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी थी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला छत्ता निवासी फरमान अली पुत्र अब्दुल जब्बार खान ने बताया कि करीब साढे़ पांच महीने पूर्व उसे दुबई में काम दिलाने के नाम पर गंगोह नगर के मोहल्ला मकदूम जहां निवासी एक युवक द्वारा करीब एक लाख इकतीस हजार रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित के मुताबिक उक्त धनराशि उससे तीन किस्तों में 75 हजार, 20-20 हजार रुपये के हिसाब से दिए। जबकि मेडिकल कराने के नाम पर छह हजार रुपये अलग से लिए गए। इसके बाद उसको दुबई में भेजने के नाम पर 30 अक्तूबर को शारजहां में उतारा गया। जहां पर एक सप्ताह एक कमरे में रखने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जिसके बाद वह अपने परिचितों की मदद से उनके पास रहकर करीब दो महीने सात दिन तक वहीं पर आरोपी को तलाश करता रहा। लेकिन वह नहीं मिल पाया। जिसके बाद उसके परिजनों द्वारा वापसी टिकट कराएं जाने पर वह भारत अपने घर लौटा। इसके बाद लगातार वह आरोपी से संपर्क स्थापित कर अपने रुपये मांगता रहा। पहले तो वह दिलासा देता रहा कि उसकी रकम उसे लौटा दी जाएगी, लेकिन अब रकम देने से इन्कार करने के साथ उसको धमकी देकर मानसिक शोषण कर रहा है। पीड़ित ने मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर थाना पुलिस ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed