फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fake marksheet of Deoband found from the person arrested from Gujarat

Saharanpur News: गुजरात से गिरफ्तार व्यक्ति के पास से मिली देवबंद की फर्जी मार्कशीट

Mon, 27 Nov 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 27 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fake marksheet of Deoband found from the person arrested from Gujarat
देवबंद(सहारनपुर)। डाक विभाग में नौकरी कर रहे एक व्यक्ति को गुजरात पुलिस सोमवार को देवबंद लेकर पहुंची। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति के पास देवबंद के एक कॉलेज की मार्कशीट मिली, जो जांच में फर्जी पाई गई। कॉलेज में भी उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। शिकायत के आधार पर उक्त व्यक्ति को गुजरात पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर गुजरात पुलिस राजस्थान के रायगढ़ी निवासी प्रकाश नामक व्यक्ति को देवबंद लेकर पहुंची। पुलिस उसे नगर के एचएवी इंटर कॉलेज में लेकर गई और यहां उससे संबंधित रिकॉर्ड खंगाला, लेकिन इस नाम का कोई भी छात्र कॉलेज रिकॉर्ड में नहीं मिला। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति को शिकायत के आधार पर गुजरात पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। जिसके पास से वर्ष 2013 की हाईस्कूल की मार्कशीट बरामद हुई, जो देवबंद के एचएवी इंटर कॉलेज की थी।
विज्ञापन

आरोपी गुजरात के राजकोट में डाक विभाग में नौकरी कर रहा था। कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमरीश त्यागी ने बताया कि पुलिस एक व्यक्ति को लेकर कॉलेज पहुंची थी। उसके पास से जो मार्कशीट बरामद हुई, वह फर्जी है। उनके रिकॉर्ड में इस नाम का कोई छात्र है ही नहीं। मामले की जानकारी प्रधानाचार्य को भी दी गई है। वहीं, गुजरात पुलिस का कहना है कि प्रकाश ने पूछताछ में बताया की उसने एक व्यक्ति के माध्यम से यह मार्कशीट बनवाई थी। आरोपी पिछले करीब एक माह से उन्हें गुमराह कर रहा था। जांच करने के बाद पुलिस आरोपी को लेकर चली गई। इंस्पेक्टर सूबे सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed