{"_id":"613506ee8ebc3ef2c0712b3e","slug":"fake-jackets-made-in-the-name-of-international-companies-busted-saharanpur-news-mrt5549087141","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में मारा छापा
विज्ञापन
सहारनपुर। कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में छापा मारकर अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के नाम से नकली वस्त्र (जैकेट आदि) बनाने का भंडाफोड़ हुआ। मामले में जनकपुरी थाने में फैक्टरी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
यह छापा दो सितंबर को मारा गया। गौतमबुद्धनगर से आई टीम ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को बताया कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र में अग्रवाल ट्रेडर्स नामक फैक्टरी में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के नकली कपड़ों का निर्माण किया जा रहा है, इससे कंपनियों की साख को नुकसान हो रहा है।
इस पर जनकपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह को पुलिस बल के साथ टीम के साथ मौके पर भेजा। मौके से सुपर ड्राई 141 डेनिम जैकेट, टॉमी हिल फिगर की 71 डेनिम जैकेट, लेविस की 23 डेनिम जैकेट बरामद हुईं। इस दौरान फैक्टरी मालिक और अन्य लोगों ने विरोध किया, इस कारण हाथापाई की नौबत तक आई। इसके बाद बरामद जैकेटों को जनकपुरी थाने लाया गया। मामले में फैक्टरी मालिक अर्पित अग्रवाल सहित अन्य दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि फैक्टरी में ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली जैकेट बनाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।