{"_id":"683b4e435a1b200f9507dfa4","slug":"fake-documents-were-submitted-to-get-the-contract-report-filed-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-150763-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ठेका लेने के लिए लगा दिए फर्जी दस्तावेज, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ठेका लेने के लिए लगा दिए फर्जी दस्तावेज, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 01 Jun 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के जलकल अनुभाग में फर्म ने निविदाओं में फर्जी दस्तावेज लगाने का मामला सामने आया है। जलकल अनुभाग ने दोनों फर्मों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने करीब एक साल बाद मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
नगर निगम में जलकल अनुभाग के अवर अभियंता विनीत राणा, नितिन सक्सेना ने थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर बताया कि शाह इलेक्ट्रिक वर्क्स के प्रोपराइटर शाहनवाज है। इनका हैंडपंप अधिष्ठापन व हैंडपंप रिबोर कार्य का टेंडर हुआ। इसी तरह उमंग एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर उमर फारूक का पाइपलाइन बिछाने का ठेका हुआ। दोनों फर्मों के प्रोपराइटर सराय हिसामुद्दीन, मोहल्ला मुत्रीबान थाना कुतुबशेर के रहने वाले हैं।
आरोप है कि टेंडर में फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाए गए। हैरानी की बात है कि दोनों फर्म को 30 मार्च 2024 को ठेका भी दे दिया गया, लेकिन जांच के बाद 31 मार्च 2025 को फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया। इस मामले में तत्कालीन नगरायुक्त ने भी दोनों फर्मों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। अब जाकर पुलिस ने फर्मों के खिलाफ केस दर्ज किया।