{"_id":"68ed5521d6c943adeb0d2a07","slug":"factory-raided-135-kg-cheese-200-litres-milk-destroyed-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-160899-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फैक्टरी पर मारा छापा, 135 किलो पनीर, 200 लीटर दूध कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फैक्टरी पर मारा छापा, 135 किलो पनीर, 200 लीटर दूध कराया नष्ट
विज्ञापन
- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सरसावा में पनीर फैक्टरी पर की कार्रवाई
फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दीपावली पर्व के नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। सोमवार को टीम ने सरसावा में एक पनीर फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान 135 किलो पनीर और 200 लीटर दूध को नष्ट कराया।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मनोज कुमार वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने सरसावा में मदरसा हकीमुल उम्मत के पास विजय कुमार की पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारा। गंदगी में ही रिफाइंड पामोलीन ऑयल और निम्न गुणवत्ता वाले दूध से पनीर तैयार किया जा रहा था। मौके से 135 किलो पनीर जब्त किया गया, जिसमें से एक नमूना संग्रहीत कर शेष को मौके पर ही नष्ट किया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 29,480 आंकी गई।
इसके साथ ही कच्चे दूध और प्रोसेस दूध के एक-एक नमूने भी संकलित किए गए। निम्न गुणवत्ता वाला शेष 200 लीटर दूध भी नष्ट कराया। इसकी कीमत करीब दस हजार थी। अपमिश्रण में प्रयुक्त रिफाइंड पामोलीन ऑयल और क्रीम के भी एक-एक नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवनाथ सिंह, जगदंबा प्रसाद, महेश कुमार, सुमन पाल, अमित कुमार गौतम आदि रहे।