फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   factionalism in BJP due to ticket cut of councilors

Saharanpur News: पार्षदों के टिकट कटने से भाजपा में गुटबाजी

Mon, 17 Apr 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
factionalism in BJP due to ticket cut of councilors
सहारनपुर। नगर निगम के 70 वार्डों में भाजपा ने कई निवर्तमान पार्षदों के टिकट काटे हैं। उनकी जगह पर पुराने कार्यकर्ताओं और सक्रिय सदस्यों पर भरोसा जताया है। ऐसे में पार्टी में बगावत के साथ ही गुटबाजी शुरू हो गई है, जो चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन


पिछले बार के चुनाव में भाजपा के 28 पार्षद चुनाव जीते थे। इसके बाद पांच निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद भाजपा ने 10 मनोनीत पार्षद बनाए थे। इस बार पार्टी ने करीब दस वार्डों पर पार्षद पद के प्रत्याशी बदल दिए हैं। इनकी जगहों पुराने कार्यकर्ताओं और सक्रिय सदस्यों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि उन पार्षदों के टिकट काटे गए हैं, जिनके प्रति जनता में रोष था और इनकी शिकायतें भी पार्टी हाईकमान को मिल रही थीं, जिनके टिकट कटे हैं, यह गुटबाजी करने में जुट गए हैं। इसके साथ ही बगावत शुरू कर दी है। हालांकि, खुलकर कोई बोलने को तैयार नहीं है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि दो ने निर्दलीय नामांकन पत्र भी दाखिल किया है। इनमें पार्टी के पदाधिकारी मनाने में जुट गए हैं। इनको भरोसा दिलाया जा रहा है कि नगर निगम का चुनाव जीतने के बाद इनको मनोनीत पार्षद बनाया जाएगा। अभी इसको लेकर कोई पदाधिकारी और निर्दलीय नामांकन करने वाले प्रत्याशी भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


2017 में भी हावी रही थी गुटबाजी

2017 में पार्टी ने कई ऐसे दावेदारों को दरकिनार कर दिया था, जो पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और कई-कई बार सभासद रह चुके हैं। उनको पार्षद पद का प्रत्याशी नहीं बनाया गया था। इसके बाद यह खुलकर सामने आ गए थे और पार्टी का विरोध करने में जुटे थे। इसके बाद कुछ पांच कार्यकर्ताओं को पार्टी ने निष्कासित किया था और कुछ मना लिया था, जिनको बाद में मनोनीत पार्षद भी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की सदस्यता से दिया त्यागपत्र

सहारनपुर। ब्रिजेशनगर निवासी अजय शर्मा पुत्र डाॅ. पन्ना लाल शर्मा ने भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने महानगर अध्यक्ष को पत्र सौंपा है, जिसमें कहा कि वार्ड 37 में टिकट वितरण में पार्टी ने गलत कार्यशैली अपनाई है। इसके विरोध में वह भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से त्यागपत्र देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed