फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eyes moistened by remembering the martyrs of Pulwama

पुलवामा के शहीदों को याद कर नम हुईं आंखें

Fri, 14 Feb 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Eyes moistened by remembering the martyrs of Pulwama
सहारनपुर के गोविंद नगर में पुलवामा शहीद को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते भाजपाई। - फोटो : SAHARANPUR
पुलवामा के शहीदों को याद कर नम हुईं आंखें
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर में विभिन्न संगठनों एवं स्कूलों की ओर से शुक्रवार को पुलवामा के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया।
मल्हीपुर रोड स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल में छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अमर जवान ज्योति के दर्शन किए और वहां लगे शहीदों के चित्रों को नमन किया। इसके बाद स्कूल परिसर में लगे 108 फीट ऊंचे तिरंगे के नीचे खड़े होकर शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा और तिरंगे को सलामी दी। स्कूल के चेयरमैन सुभाष चौधरी ने विचार रखे। इस दौरान मयंक चौधरी, डॉक्टर डैनी सक्सेना, रूचि गुप्ता, डॉक्टर प्रेम सिंह, शिप्रा सहगल, जयश्रित अरोड़ा, प्रज्ञा, जिवतेश, क्षितिज, स्नेहा, वंश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सभा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की महानगर संयोजक रंजना नैब ने कहा कि सभी माता पिताओं को अपने बच्चों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना चाहिए। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने बच्चों को सामाजिक कुरीतियों से बचने का आह्वान किया। सुरेंद्र चौहान, सुषमा बजाज आदि ने विचार रखे। इस दौरान जसवीर मोघा, राजेंद्र कोहली, ज्योति अग्रवाल, विशाल दुआ, आशू अरोड़ा, दीपांश बजाज, राघव सेठ, आदित्य भारद्वाज, टीना नैब, प्रिंसी, रंजू नरुला, ज्योत्सना कालड़ा, वीना गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा के शहीदों की स्मृति में रोटरी क्लब कांटीनेंटल के तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन नुमाइश कैंप स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में किया गया। बच्चों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतियोगिता का उद्घाटन रोटरी क्लब कांटीनेंटल के असिस्टेंट गवर्नर संजय ढींगरा, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर विवेक मनोचा, प्रेसीडेंट दीपक पोपली एवं स्कूल के प्रधानाचार्य गोविंदर सिंह आदि ने कैंडल जलाकर किया।
संजय ढींगरा एवं विवेक मनोचा ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया था। उन्हीं शहीदों की स्मृति में इस चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान आशुतोष अग्रवाल, दीपक सचदेवा, तबरेज, आशीष मित्तल, सरदार गोविन्दर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदू जागरण मंच की ओर से शास्त्री नगर स्थित कार्यालय पर पुलवामा के बलिदानियों की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रांत संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि आज से एक वर्ष पूर्व आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला करके हमारे 40 अर्द्धसैनिकों को शहीद कर दिया था। इस दौरान अनिल अरोड़ा, प्रवेश धवन, रविन्द्र राणा, गिरिराज राणा, अनुरंजन गुप्ता, धर्मपाल कश्यप, राधेश्याम पुुंडीर, वीरेंद्र चौहान, कुलदीप राणा, शिवेंद्र ठाकुर, संजीव ठाकुर, अवधेश सिंह, सुनील त्यागी, देश कुमार, रामपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
बजरंग दल की ओर से आशीर्वाद कालोनी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राजू पंडित, मुकुल मोघा, राहुल झांब, मनीष साहनी, आदित्य, कार्तिक, अभिषेक, अमित, दीपक, अर्जुन, मनीष चौहान आदि मौजूद रहे।
नेहरू मार्केट व्यापार मंडल की ओर से चौकी सराय पर पुलवामा के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इसमें नेहरू मार्केट, शहीदगंज, लोहानी सराय, चौकी सराय, नखासा बाजार आदि के व्यापारी शामिल रहे। इस दौरान पार्षद मुकेश गक्खड़, आरिफ खां, अमित वत्ता, विजय चावला, विशाल लूथरा, अजीम राणा, हाजी अरशद, अब्दुल रहमान, शहजाद अहमद, वकार अहमद, रविकांत चड्ढा, सुमित बजाज आदि मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से आवास विकास कालोनी स्थित झंडा चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

महानगर संयोजक शेखर ठकराल ने कहा कि पुलवामा पर हमला देश की अस्मिता पर हमला है। जिसका बदला मोदी सरकार ने एअर स्ट्राइक कर लिया था। मंडल संयोजक पुनीत सचदेवा आदि ने विचार रखे। पार्षद भगत सिंह, दिग्विजय सिंह एवं ललित कटारिया, बाली जायसवाल, बाल मुकुंद माहेश्वरी, विपिन भोला, दीपक भार्गव, रिशी अरोडा, तरूनेश मकानी, शंकर गर्ग, मनोज नरूला, मोंटू नागपाल, मुकेश गुप्ता, विशाल शर्मा, रिंकू बजाज, विपिन धीमान, विशाल अरोरा, सक्षम अरोरा, मनीष सचदेवा, दीपक डंग, सुनील चौरसिया आदि मौजूद रहे।

शास्त्री नगर में आयोजित कार्यक्रम में पुलवामा के शहीदो को श्रद्धांजलि देते हिन्दु जागरण मंच के ?

शास्त्री नगर में आयोजित कार्यक्रम में पुलवामा के शहीदो को श्रद्धांजलि देते हिन्दु जागरण मंच के ?- फोटो : SAHARANPUR

मल्हीपुर रोड़ स्थित नलन्दा वर्ल्ड स्कूल में 108 फीट तिंरगे के नीचे पुलवामा के शहीदो को श्रद्घांजल?

मल्हीपुर रोड़ स्थित नलन्दा वर्ल्ड स्कूल में 108 फीट तिंरगे के नीचे पुलवामा के शहीदो को श्रद्घांजल?- फोटो : SAHARANPUR

मल्हीपुर रोड़ स्थित नलन्दा वर्ल्ड स्कूल में पुलवामा के शहीदो को श्रद्घांजलि देते स्कूली बच्चे औ

मल्हीपुर रोड़ स्थित नलन्दा वर्ल्ड स्कूल में पुलवामा के शहीदो को श्रद्घांजलि देते स्कूली बच्चे औ- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed