फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eye flu attack spreading rapidly among children and elderly

Saharanpur News: आई फ्लू का हमला, बच्चों और बुजुर्गों में तेजी से फैल रहा

Mon, 24 Jul 2023 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Eye flu attack spreading rapidly among children and elderly
-नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 60 से 70 मरीज आई फ्लू के आ रहे
विज्ञापन

-छोटे बच्चों में अधिक शिकायत, सोमवार को ओपीडी में 1680 मरीज पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बारिश के सीजन में आंखों के संक्रमण (कंजेक्टिवाइटिस) का हमला तेज हो गया है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 60 से 70 मरीज आंखों में पानी, जलन, दर्द और ललिमा की शिकायत लेकर आ रहे हैं। आई फ्लू की चपेट में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। बच्चों की आंखों में अधिक दिक्कत है।
बारिश में आर्द्रता बढ़ी होने से वायरल ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इन दिनों बड़ों से लेकर बच्चों तक वायरल कंजेक्टिवाइटिस का शिकार हो रहे हैं। सोमवार को एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों को 1680 मरीज दिखाने के लिए पहुंचे। सर्वाधिक ओपीडी नेत्र रोग विशेषज्ञ की हुई। ओपीडी में 200 से 250 मरीजों ने अपनी आंख दिखाई। इनमें 60 से 70 मरीज ऐसे निकले, जिनमें आई फ्लू की शिकायत मिली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रामानंद ने बताया कि आंखों का संक्रमण बरसात के मौसम में ज्यादा फैलता है। यह एक संक्रामक रोग है, जो एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है। बच्चे और बुजुर्ग इसके अधिक शिकार होते हैं। इस संक्रमण से आंखों में जलन, चुभन होती है। आंखों से पानी आने लगता है। आंखें लाल हो जाती है। आंखों में दर्द और खुजली भी होती है। कई बार बुखार भी आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
--ये हैं लक्षण

--एक या दोनों आंखों का लाल होना।

-आंख में जलन या खुजली होना।

-चुभन होना व दर्द रहना।

-आंखों से पानी निकलना या चिपचिपाहट होना।

-आंखों में किरकरी महसूस होना व सूजन आ जाना।
------

--बचाव

-आंखों को हाथ से न छुएं।

-काला चश्मा लगाएं।

-हर दो घंटे में साबुन से हाथ धोएं।

-नियमित रूप से एंटी बायोटिक आई ड्रॉप डालें।

-रोगी से हाथ मिलाने से परहेज करें।

-अपने रुमाल, तौलिया, तकिया के कवर आदि रोज धोएं।

-आंखों को ठंडे पानी से बार-बार धोएं।
------
--वर्जन
ओपीडी में आई फ्लू के मरीज आ रहे हैं। यह संक्रमण बारिश के मौसम में अधिक फैलता है। इस रोग की अनदेखी या गलत इलाज की वजह से आंख की बाहरी परत कॉर्निया को भी संक्रमण होने का खतरा रहता है। बदलते मौसम में आंखों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को लेकर लापरवाही न बरतें।

-डॉ. मनु तनेजा, नेत्र रोग विशेषज्ञ, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed