फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Extra classes for weak students in Hindi, English, Science

हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान में कमजोर छात्रों के लिए चलें अतिरिक्त कक्षाएं

Fri, 15 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Extra classes for weak students in Hindi, English, Science
सहारनपुर। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सत्र 2022-23 में विद्यालयों में क्रियान्वित करने को लेकर शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में बैठक हुई। इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रधानाचार्यों को योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया, साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन ने कक्षा छह और नौ में नव प्रवेश लेने वाले ऐसे विद्यार्थियों जो हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय में कमजोर हैं उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाने के निर्देश दिएश् हैं। उन्होंने भाषा की त्रुटियों में सुधार के लिए विशेष रूप से प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को निर्देशित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने संचारी रोगों से बचाव, वैक्सीनेशन, छात्रवृत्ति, हर घर तिरंगा कार्यक्रम, इंस्पायर एवार्ड योजना, आजादी का अमृत महोत्सव, एक भारत श्रेष्ठ भारत मिशन, सड़क सुरक्षा, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति आदि कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उक्त योजनाओं के शत-प्रतिशत सफल क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक प्रत्येक परिवार के घर पर तिरंगा झंडा फहराए जाने के लिए विद्यालयवार छात्र संख्या तथा अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन की बैठक कर अधिक से अधिक प्रचारित करने के निर्देश दिए। सहायक लेखाधिकारी अजय श्रीवास्तव, राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट के प्रधानाचार्य हर्ष देव स्वामी, मुजम्मिल अली, शोभा चौधरी, टीना सराव, सुमित कुमार, आंचल आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed